Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पहली बार उर्दू और गैर उर्दू स्कूलों में छुट्टी के लिए बिहार सरकार ने जारी किए दो अलग-अलग कैलेंडर
    ट्रेंडिंग

    पहली बार उर्दू और गैर उर्दू स्कूलों में छुट्टी के लिए बिहार सरकार ने जारी किए दो अलग-अलग कैलेंडर

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार शिक्षा विभाग ने साल 2024 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. लेकिन यह पहली बार ऐसा हुआ है कि बिहार सरकार ने उर्दू और गैर उर्दू स्कूलों में छुट्टी के लिए दो अलग-अलग कैलेंडर जारी किये है. इसके पहले शिक्षा विभाग की तरफ से एक ही कैलेंडर जारी किया जाता था.

    शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है की अवकाश तालिका को जारी करने के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम RTE के तहत तय बाध्यता का पालन किया जाएगा. प्रारंभिक विद्यालयों में कम से कम 220 दिन अध्यापन हो.

    बिहार के उर्दू विद्यालय में गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस, गणतंत्र दिवस, संत रविदास जयंती, बिहार दिवस, गुड फ्राइडे, भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस, शब ए बारात, बुद्ध पूर्णिमा, कबीर जयंती स्वतंत्रता दिवस हजरत मोहम्मद साहब जन्मदिवस, दुर्गा पूजा (सप्तमी), दीपावली, क्रिसमस और चेहल्लुम में 1 दिन का अवकाश दिया गया है. वहीं होली, मोहर्रम और दुर्गा पूजा में 2 दिन का अवकाश दिया गया है. ईद उल फितर (ईद) में 3 दिन का अवकाश, ईद उल जुहा (बकरीद) में 3 दिन का अवकाश दिया गया है. छठ पूजा में 3 दिन का अवकाश दिया गया है. इसके अलावा 15 अप्रैल से 15 मई तक 30 दिन गर्मी की छुट्टी दी गई है.

    वही हिंदी विद्यालय में रक्षाबंधन पर छुट्टी नहीं दी गई है. गुरु गोविंद सिंह ,गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी ,संत रविदास जयंती, शब ए बारात, महाशिवरात्रि, बिहार दिवस, गुड फ्राइडे, भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस, इदु उल फितर (ईद) , जानकी नवमी ,बुद्ध पूर्णिमा,ईद उल जुहा (बकरीद), कबीर जयंती ,मुहर्रम,स्वतंत्रता दिवस, चेहल्लुम, जन्माष्टमी ,हजरत मोहम्मद साहब जन्म दिवस, दुर्गा पूजा, दीपावली ,चित्रगुप्त पूजा,भाई दूज,क्रिसमस में 1 दिन का अवकाश. होली, दुर्गा पूजा में 2 दिन का अवकाश, छठ पूजा में 3 दिन का अवकाश दिया गया है. 30 दिन गर्मी की छुट्टी दी गई. ग्रीष्म अवकाश 30 दिनों का दिया गया है. वह केवल छात्र-छात्राओं के लिए है. प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश में भी विद्यालय में उपस्थित रहना होगा.

    अलग-अलग कैलेंडर में अलग-अलग छुट्टियां

    केवल उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश होता था. लेकिन अब दो अलग–अलग कैलेंडर में अलग–अलग छुट्टियों का प्रावधान सामने आया है. उर्दू स्कूलों में ईद की छुट्टी तीन दिनों की जबकि गैर उर्दू स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की गई है. वहीं, बकरीद पर उर्दू स्कूलों में तीन दिनों की जबकि गैर उर्दू स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की गई है.

    गैर उर्दू स्कूलों में महाशिवरात्रि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानकी नवमी की छुट्टी होगी जबकि उर्दू स्कूलों में ये छुट्टियां नहीं होंगी. उर्दू और गैर उर्दू दोनों स्कूलों में चेहल्लुम पर एक दिन की छुट्टी रखी गई है.

    छठ पूजा में दोनों कैलेंडरों में एक जैसी छुट्टी

    उर्दू स्कूलों में मुहर्रम पर दो दिन और गैर उर्दू में एक दिन की छुट्टी होगी. छठ पूजा पर दोनों कैलेंडर में तीन दिन की छुट्टी शामिल की गई है. गैर उर्दू स्कूलों में रक्षाबंधन, तीज और जिउतिया की कोई छुट्टी नहीं होगी, इन छुट्टियों की कटौती की गई है. 27 नवंबर के तारीख में ही दोनों कैलेंडर को जारी किया गया है.

    गिरिराज सिंह ने भी सरकार को घेरा

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी एक्स  पोस्ट कर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार को घेरा है. बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज ने सूबे को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार बताते हुए कहा है कि नीतीश और लालू की सरकार ने मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, रक्षाबंधन और शिवरात्रि पर अवकाश नहीं मिला. गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि जिस तरह से लालू यादव और नीतीश की सरकार हिंदुओं पर हमला कर रही है, भविष्य में उन्हें मोहम्मद नीतीश और मोहम्मद लालू के नाम से जाना जाएगा.

    इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव : दुमका में गुरू-शिष्य के बीच होगा मुकाबला या कल्पना संभालेगी मोर्चा

     

    Bihar bihar government City News Current News Daily News Education Department Johar Live Latest news Local News Main News News Headline patna Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पटना बिहार बिहार सरकार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज शिक्षा विभाग सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव : दुमका में गुरू-शिष्य के बीच होगा मुकाबला या कल्पना संभालेगी मोर्चा
    Next Article मातृत्व योजना का लाभ दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.