Johar Live Desk : भारतीय सिनेमा में अपने अमूल्य योगदान के लिए दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इस सम्मान के ऐलान के बाद से देओल परिवार में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है। अभिनेता की पत्नी और सांसद हेमा मालिनी तथा बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा की हैं।
हेमा मालिनी ने जताया गर्व
हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धर्मेंद्र की एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि सरकार द्वारा धर्मेंद्र जी को उनके महान फिल्मी योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार भी व्यक्त किया।
View this post on Instagram
ईशा देओल की पोस्ट रही चर्चा में
ईशा देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट साझा की। उन्होंने सबसे पहले फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और इसके बाद पिता धर्मेंद्र को मिले सम्मान पर खुशी जाहिर की। ईशा ने लिखा कि उनके पिता को इतने बड़े राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाना पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

बता दें कि 25 जनवरी को बॉर्डर 2 फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, जहां ईशा देओल अपने भाई सनी देओल के साथ नजर आईं। पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद यह पहला मौका था जब ईशा और अहाना, सनी देओल के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं। देओल परिवार को एक साथ देखकर प्रशंसकों ने भी खुशी जाहिर की और परिवार में हमेशा प्रेम और एकता बने रहने की कामना की।
Also Read : मंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने किया झंडोत्तोलन, नगर स्टेडियम में गूंजा गणतंत्र का गौरव

