Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गणतंत्र दिवस पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बड़ी घोषणा, बेटियों को मिलेंगे 10 हजार रुपये
    झारखंड

    गणतंत्र दिवस पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बड़ी घोषणा, बेटियों को मिलेंगे 10 हजार रुपये

    Team JoharBy Team JoharJanuary 26, 2026Updated:January 26, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य की बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। पलामू में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज्य के वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार समेत अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड की बेटियों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और केंद्र सरकार से सहयोग की मांग की गई है।

    वित्त मंत्री ने बताया कि हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठक में इस योजना पर विस्तार से चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य इस आर्थिक सहायता के माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी शिक्षा एवं भविष्य को मजबूती देना है। अपने संबोधन के दौरान राधाकृष्ण किशोर ने दिशोम गुरु को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना सराहनीय कदम है, लेकिन झारखंड विधानसभा पहले ही उन्हें भारत रत्न देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज चुकी है।

    वित्त मंत्री ने पलामू क्षेत्र में धान खरीद की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विशेष केंद्रीय सहायता रोके जाने से राज्य प्रभावित हो रहा है और इसे शीघ्र बहाल किया जाना चाहिए। पुलिस स्टेडियम, पलामू में आयोजित समारोह में वित्त मंत्री ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर आईजी, डीआईजी, उपायुक्त, एसपी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

    Also Read : 1949 में बन गया था संविधान, पर गणतंत्र दिवस की शुरुआत 1950 में क्यों? जानिए इतिहास के पीछे की कहानी

    10 हजार रुपये योजना Education and self-reliance Finance Minister of Jharkhand Financial assistance for daughters Government Announcement Jharkhand Government palamu Radhakrishna Kishore Republic Day 2026 State scheme women empowerment गणतंत्र दिवस 2026 झारखंड सरकार पलामू बेटियों को आर्थिक सहायता महिला सशक्तिकरण राज्य योजना राधाकृष्ण किशोर वित्त मंत्री झारखंड शिक्षा और आत्मनिर्भरता सरकारी घोषणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधर्मेंद्र के पद्म विभूषण सम्मान पर ईशा देओल ने किया भावुक पोस्ट… देखें क्या
    Next Article JJD का बड़ा ऐलान, बंगाल के चुनावी मैदान में उतरेगी पार्टी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.