Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»JJD का बड़ा ऐलान, बंगाल के चुनावी मैदान में उतरेगी पार्टी
    बिहार

    JJD का बड़ा ऐलान, बंगाल के चुनावी मैदान में उतरेगी पार्टी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 26, 2026Updated:January 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जनशक्ति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह राठौड़ ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी की आगामी रणनीतियों का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से क्षमा मांगते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप कार्य व्यस्तता के कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित नहीं हो सके, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वे ही उनका पक्ष सामने रख रहे हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह राठौड़ ने बताया कि 1 फरवरी को जनशक्ति जनता दल की कार्यकारिणी की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। खास तौर पर पार्टी में अनुशासन बनाए रखने और पूरे बिहार में संगठन को मजबूत करने की रणनीति तय की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि JJD सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है और न तो आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करती है और न ही ब्लेम गेम में भरोसा रखती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी स्थानीय निकाय उपचुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेगी। इसके साथ ही शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव, जो बिहार के कुल 9 प्रमंडलों में होने हैं, उनमें भी JJD पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

    प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी ऐलान किया कि जनशक्ति जनता दल बंगाल विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। सीटों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बिहारी आबादी अधिक है, पार्टी उन सीटों पर विशेष फोकस करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि JJD बंगाल में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगी।

    अंत में जय सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी से जुड़े सभी अहम फैसलों और गतिविधियों की जानकारी आगे भी मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जाती रहेगी।

    Also Read : गणतंत्र दिवस पर झारखंड सरकार की बड़ी घोषणा, बेटियों को मिलेगी 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

    1 February 1फरवरी Bengal Assembly Election Bihar Politics Civic By-election Executive Meeting Jaisingh Rathore Janshakti Janata Dal JJD Party Expansion Political Strategy Positive Politics press conference Republic Day Teacher Election कार्यकारिणीबैठक गणतंत्रदिवस जनशक्तिजंतादल जयसिंहराठौड़ निकायउपचुनाव पार्टीविस्तार प्रेसकॉन्फ्रेंस बंगालविधानसभाचुनाव बिहारराजनीति राजनीतिकरणनीति शिक्षकनिर्वाचन सकारात्मकराजनीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बड़ी घोषणा, बेटियों को मिलेंगे 10 हजार रुपये
    Next Article CCL ने 77वां गणतंत्र दिवस गरिमा के साथ मनाया, सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.