Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»डोनाल्ड ट्रंप को US कोर्ट से बड़ा झटका, 2024 में नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य घोषित
    ट्रेंडिंग

    डोनाल्ड ट्रंप को US कोर्ट से बड़ा झटका, 2024 में नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य घोषित

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अमेरिका : डोनाल्ड ट्रंप को US कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. कैपिटल हिंसा मामले में कोलोराडो प्रांत की प्रमुख अदालत ने मंगलवार को ट्रंप को अमेरिकी संविधान के तहत राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है. हालांकि, अभी ट्रंप के पास सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प खुला हुआ है. अदालत ने रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से व्हाइट हाउस की दौड़ के लिए प्रमुख दावेदार ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए राज्य के प्राथमिक मतदान से हटा दिया है.

    अमेरिका के इतिहास में पहली बार है कि 14वें संशोधन की धारा-3 का इस्तेमाल राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अयोग्य ठहराने के लिए किया गया है. कोलोराडो हाईकोर्ट ने 4-3 के बहुमत वाले अपने फैसले में कहा, अदालत के बहुमत का मानना है कि ट्रंप 14वें संशोधन की धारा-3 के तहत राष्ट्रपति पद संभालने के लिए अयोग्य हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस अदालत ने ट्रंप के खिलाफ फैसला दिया है, उसके सभी न्यायाधीश डेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नरों द्वारा नियुक्त किए गए थे.

    ट्रंप पर समर्थकों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप

    साल 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को हार का सामना करना पड़ा था. चुनाव नतीजों के बाद ट्रंप के समर्थकों ने 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद) पर धावा बोल दिया था. बड़ी संख्या ट्रंप के समर्थक संसद भवन के ऊपर और अंदर घुस आए थे. इस दौरान ट्रंप के समर्थकों ने हिंसा और तोड़फोड़ की थी, जिसमें पांच लोग मारे गए. बाद में ट्रंप पर समर्थकों को संसद की तरफ बढ़ने और हिंसा के लिए उकसाने के आरोप लगे थे.

    जिला अदालत के न्यायाधीश के निर्णय को पलटा

    कोलोराडो प्रांत के हाईकोर्ट ने जिला अदालत के न्यायाधीश के निर्णय को पलटते हुए यह आदेश दिया. निचली अदालत ने कहा था कि ट्रंप ने 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल (अमेरिकी संसद) पर हुए हमले के लिए भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया था. लेकिन ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने से नहीं रोका जा सकता क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि संविधान की धारा राष्ट्रपति पद को कवर करती है. हाईकोर्ट ने अपने फैसले पर चार जनवरी तक या अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का मामले में फैसला आने तक रोक लगा दी. वहीं, इस फैसले से अमेरिका की सर्वोच्च अदालत को अब यह तय करना चुनौतीपूर्ण होगा कि क्या ट्रंप रिपब्लिकन की तरफ से नामांकन दौड़ में बने रह सकते हैं.

    इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने I.N.D.I.A की बैठक में ऑनलाइन हिस्सा लिया, 22 दिसंबर को राज्य भर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

     

     

     

    City News Current News Daily News Donald Trump Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज डोनाल्ड ट्रंप ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने I.N.D.I.A की बैठक में ऑनलाइन हिस्सा लिया, 22 दिसंबर को राज्य भर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
    Next Article विस शीतकालीन सत्र का चौथा दिन : स्थानीय नीति विधेयक सदन में लायेगी हेमंत सरकार

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.