Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»DM रिची पांडे ने 23 राजस्व कर्मचारी को किया निलंबित
    बिहार

    DM रिची पांडे ने 23 राजस्व कर्मचारी को किया निलंबित

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजस्व
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sitamarhi : बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रशासन ने राजस्व विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। DM रिची पांडे ने कार्य के प्रति असंवेदनशीलता, लगातार गैरहाजिरी और सामूहिक हड़ताल में शामिल होने के आरोप में जिले के 23 राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    हड़ताल के बावजूद ड्यूटी पर नहीं लौटे कर्मचारी

    जानकारी के अनुसार, 7 मई 2025 से जिले के विभिन्न अंचलों के राजस्व कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चले गए थे। प्रशासन द्वारा उन्हें हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने का निर्देश दिया गया था, लेकिन आदेश की अनदेखी करते हुए कर्मचारी कार्य पर नहीं लौटे। इसके चलते जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की और सभी दोषी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

    DPRO ने दी जानकारी

    DPRO कमल सिंह ने मीडिया को बताया कि, “देश की वर्तमान परिस्थितियों में सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संचालन में बाधा, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और मनमानी रवैये को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है। निलंबन के दौरान सभी कर्मचारियों को वैकल्पिक मुख्यालयों पर योगदान देना अनिवार्य होगा।”

    निलंबित कर्मचारियों की सूची और कार्यस्थल

    • बाजपट्टी अंचल कार्यालय के भूषण कुमार, पंकज कुमार, अजीत कुमार पोद्दार, संतोष कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार और श्रीमती रिंकी कुमारी का मुख्यालय मेजरगंज अंचल कार्यालय रहेगा।
    • रीगा अंचल कार्यालय के अमरदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, श्रवण कुमार और अविनाश कुमार चोरौत अंचल कार्यालय में योगदान देंगे।
    • मेजरगंज अंचल कार्यालय के शिव कुमार, विकास कुमार, रवि कुमार का स्थानांतरण बेलसंड अंचल कार्यालय में किया गया है।
    • सुप्पी अंचल कार्यालय के सतीश चंद्र मानव, पवन कुमार, राजू कुमार, राहुल कुमार और रोहित पासवान को पुपरी अंचल कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
    • बथनाहा अंचल कार्यालय के सुनील कुमार का नया कार्यस्थल बोखड़ा अंचल कार्यालय होगा।

    प्रशासन ने दी चेतावनी

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस प्रकार की अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजस्व विभाग में कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    Also Read : चमकी बुखार का बढ़ता प्रकोप, अबतक 26 बच्चे संक्रमित

    absenteeism action administration administrative action Bihar District Administration DM Rishi Pandey DM रिची पांडे Government Employees indiscipline mass strike negligence revenue department Revenue Employees Sitamarhi Suspension अनुशासनहीनता कार्रवाई गैरहाजिरी जिला प्रशासन निलंबन प्रशासन प्रशासनिक कार्रवाई बिहार राजस्व कर्मचारी राजस्व विभाग लापरवाही सरकारी कर्मचारी सामूहिक हड़ताल सीतामढ़ी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाभी का क’टा सिर लेकर सड़क पर घूमा देवर
    Next Article सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक वीडियो डालने के आरोप में महिला इनफ्लुएंसर गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.