Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»घने कोहरे ने थामी हवाई रफ्तार, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट से डायवर्ट की गईं 12 फ्लाइटें
    ट्रेंडिंग

    घने कोहरे ने थामी हवाई रफ्तार, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट से डायवर्ट की गईं 12 फ्लाइटें

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : घने कोहरे की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इसका असर अब हवाई सफर पर भी पड़ रहा है. मंगलवार सुबह राजधानी में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही, जिसके चलते ट्रेन और उड़ानें प्रभावित हो रही हैं. IGI एयरपोर्ट की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 30 से ज्यादा उड़ानों पर कोहरे का असर पड़ा है. वहीं, 11 फ्लाइट्स की लैंडिंग को जयपुर डायवर्ट किया गया है. जबकि एक डायवर्ट की गई है. IMD के मुताबिक, सोमवार सुबह दृश्यता शून्य हो जाने के बाद दिल्ली में लगातार दूसरे दिन ‘बहुत घना’ कोहरा दर्ज किया गया है. हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा, “खराब मौसम के कारण फ्लाइट को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया है.”

    IGI के एक आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है, “दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ जारी है लेकिन जो फ्लाइट्स में CAT-III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. होने वाली किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है.”

    आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार रात से विजिबिलिटी धीरे-धीरे कम हो रही है. सुबह लगभग 8 बजे विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई है. अधिकारी ने कहा, “सोमवार रात 11 बजे पालम में दृश्यता 1000 मीटर थी. मंगलवार सुबह 5:30 बजे तक यह घटकर 150 मीटर रह गई और फिर 50 मीटर रह गई.”

    कोहरे के चलते आज सुबह उड़ानें और ट्रेनें दोनों देरी से चल रही थीं. उत्तर रेलवे ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे तक कम से कम 14 ट्रेनें एक घंटे से अधिक की देरी से चल रही थीं. उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, “इसमें पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, गया से नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों की वजह से कोहरे के दौरान ट्रेनों की गति धीमी की जाती है.”

    इसे भी पढ़ें: पुलिस कॉन्स्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

     

     

    Air Speed City News Current News Daily News Dense Fog Divert Flight Indira Gandhi International Airport Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट करंट न्यूज घना कोहरा जोहार लाइव डायवर्ट डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन फ्लाइट मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हवाई रफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस कॉन्स्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत
    Next Article गिरीडीह में 8 साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, प्रतिबिंब एप्प से मिली थी सूचना

    Related Posts

    देश

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.