Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»पुलिस कॉन्स्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत
    क्राइम

    पुलिस कॉन्स्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2023Updated:December 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकात्ता : कोलकात्ता में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी को मृत घोषित कर दिया. मृतक कांस्टेबल की पहचान पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हरिनघाटा निवासी तपन पॉल (53) के रूप में हुई है. वह मध्य कोलकाता की उसी इमारत में पुलिस बैरक में रहता था, जिसमें राज्य खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कार्यालय है. वह शहर पुलिस के रिजर्व बल से जुड़ा था.

    ड्यूटी पर जाते समय हुई घटना

    घटना कोलकाता के न्यू मार्केट थाना क्षेत्र के खाद्य भवन परिसर की है. सूत्रों का दावा है कि जब वह रात की ड्यूटी का कार्यभार संभालने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय जा रहे थे, तब खाद्य भवन में अपने बैरक के अंदर अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली.

    बीमारी की वजह से चल रहे थे परेशान

    गोली चलने की आवाज सुनकर उनके सहयोगी मौके पर पहुंच गए. लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सूत्रों की मानें तो पुलिस कांस्टेबल लंबे समय से न्यूरोलॉजी की समस्या से पीड़ित थे. सूत्रों का दावा है कि वह अपनी शारीरिक बीमारी के कारण अत्यधिक अवसाद में थे. एक बार उनकी शारीरिक बीमारी के कारण उन्हें रिजर्व फोर्स में भी स्थानांतरित कर दिया गया था. मामले में कोलकाता के न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

    पुलिस सूत्र का दावा है कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, शुरुआती जांच में पता चला है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे. अभी तक कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है. सभी पहलुओं पर सही तरीके से जांच की जा रही है.

    इसे भी पढ़ें: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए सिटी के पार्क हैं तैयार, डीजे लाइट का है भरपूर इंतजाम

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleन्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए सिटी के पार्क हैं तैयार, डीजे लाइट का है भरपूर इंतजाम
    Next Article घने कोहरे ने थामी हवाई रफ्तार, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट से डायवर्ट की गईं 12 फ्लाइटें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.