Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लैंगिक अपराध के लिए पोक्सो एक्ट के तहत कठोरतम सजा का प्रावधान : डालसा सचिव
    झारखंड

    लैंगिक अपराध के लिए पोक्सो एक्ट के तहत कठोरतम सजा का प्रावधान : डालसा सचिव

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा : झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर पाल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा 17 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर, 2023 तक 100 दिवसीय विशेष जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम चला रही है. इस कार्यक्रम के तहत लोहरदगा जिले के प्रत्येक गांव व पंचायत एवं विद्यालयों में पहुंचकर न सिर्फ कानून संबंधी जागरूकता चलाया जा रहा है बल्कि किसी की समस्या होने पर उनके आवेदन स्वीकार किए जाते हैं और उन पर कार्रवाई की जाती है. इसी क्रम में शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर बड़की चापी  में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच विधिक जागरूकता का कार्यक्रम किया गया. साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने हेतु लोहरदगा डालसा द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को डालसा लोहरदगा प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत करेगी.

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार ने बच्चों के बीच विभिन्न कानून से संबंधित बातें रखी. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि बच्चियां किसी भी तरह के अपराध होने पर खासकर लैंगिक अपराध होने की स्थिति में इसे चुपचाप सहन नहीं करें. जब भी लगे कि उन्हें किसी से खतरा है चाहे वह परिवार के सदस्य ही क्यों ना हो इसकी जानकारी तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या जिनमें उनका विश्वास है उन्हें दें. पोक्सो कानून के तहत लैंगिक अपराधों को लेकर बहुत ही सख्त दंड का प्रावधान है‌. और दोषियों को तुरंत सजा भी दी जाती है. इसके साथ ही बच्चों को ‘गुड टच’ ‘बैड टच’ के बारे में भी जानकारी दी गई. विधिक जागरूकता के कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने अनेकों प्रश्न अपने कौतूहल को शांत करने के लिए किया. जिसका समुचित उत्तर डालसा सचिव के द्वारा दिया गया. डालसा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी भी उपस्थित छात्र- छात्राओं को दिया गया. इसके अतिरिक्त एलएडीसीएस के पैनल अधिवक्ता उमेश कुमार एवं सुदामा साहू ने भी बच्चों को पोक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम, डायन प्रतिषेध अधिनियम एवं अन्य  विषयों पर जानकारी दी. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मनोहर मोदी के अतिरिक्त सभी शिक्षक शिक्षिकाएं वहां मौजूद थे.

    इसे भी पढ़ें : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व विधायक चुन्ना सिंह, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Lohardaga Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लोहरदगा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व विधायक चुन्ना सिंह, गाड़ी के उड़े परखच्चे
    Next Article बंद घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    Latest Posts

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.