Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अंडरवर्ल्ड ‘डॉन’ दाऊद इब्राहिम पर कसा शिकंजा : चार और संपत्तियों की होगी नीलामी, जानें कीमत
    ट्रेंडिंग

    अंडरवर्ल्ड ‘डॉन’ दाऊद इब्राहिम पर कसा शिकंजा : चार और संपत्तियों की होगी नीलामी, जानें कीमत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर भारतीय जांच एजेंसियां लगातार शिकंजा कस कर रही है. इसी क्रम में, प्रशासन ने दाऊद की कई प्रॉपर्टियों को नीलाम करने का फैसला लिया है. आतंकवादी दाऊद की मां अमीना बी के नाम पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के खेड़ तालुका में जो चार संपत्तियां हैं, उनकी आज नीलामी की जाएगी. सरकार ने इस संबंध में एक सूचना भी जारी की है. ये सभी चार संपत्तियां कृषि योग्य हैं और खेड़ के मुंबके गांव में स्थित हैं. इन संपत्तियों का मूल्य 19 लाख से अधिक बताया जा रहा है.

    बताते चलें कि रत्नागिरी के खेड़ तालुका में बंगले और आम के बगीचे सहित चार संपत्तियों को तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेर अधिनियम (SAFEMA) के तहत जब्त किया गया था. महाराष्ट्र सरकार इससे पहले भी दाऊद के परिवार की कई संपत्तियों की पहचान करके उनकी नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है.

    ये संपत्तियां हो चुकी है नीलाम

    सरकार ने पहले दाऊद इब्राहिम के परिवार से संबंधित कई संपत्तियों की पहचान की है. इसमें ₹4.53 करोड़ में बेचा गया एक रेस्तरां, ₹3.53 करोड़ में बेचे गए छह फ्लैट और ₹3.52 करोड़ में बेचा गया एक गेस्ट हाउस शामिल है. दिसंबर 2020 में रत्नागिरी में दाऊद इब्राहिम की संपत्ति ₹1.10 करोड़ रुपये में नीलाम की गई, जिसमें दो प्लॉट और एक बंद पड़ा पेट्रोल पंप शामिल था. इससे पहले नागपाड़ा में 600 वर्ग फुट के एक फ्लैट की नीलामी अप्रैल 2019 में की गई थी. इसके अलावा नागपाड़ा में 600 वर्ग फुट का एक फ्लैट अप्रैल 2019 में ₹1.80 करोड़ में नीलाम हुआ था. 2018 में पाकमोडिया स्ट्रीट में दाऊद की संपत्ति की नीलामी ₹79.43 लाख की आरक्षित कीमत पर की गई थी, जिसे सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (SBUT) ने ₹3.51 करोड़ में खरीदा था.

    ये शख्स आएगा बोली लगाने

    आतंकी की संपत्ति खरीदने के लिए कितनी संख्या में लोग आने वाले हैं यह फिलहाल साफ नहीं है. लेकिन एक शख्स का आना निश्चित है, वह वकील और पूर्व शिवसेना सदस्य अजय श्रीवास्तव हैं, जिन्होंने अतीत में आतंकवादियों की तीन संपत्तियों पर सफलतापूर्वक बोली लगाई है. इन संपत्तियों में मुंबई में दाऊद का बचपन का घर भी शामिल है, जहां उसका जन्म हुआ था.

    दाऊद की संपत्ति खरीदने वाले ने क्या कहा?

    अजय श्रीवास्तव ने 2001 में जिन दुकानों के लिए बोली लगाई थी, वे कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं. फिर भी उन्हें उम्मीद है कि दाऊद के घर के दस्तावेज जल्द ही मिल जाएगा. उनका कहना है कि वह एक सनातन पाठशाला (स्कूल) शुरू करने की योजना बना रहे हैं.

    इसे भी पढ़ें: अब तक 631 लोगों ने मरने के बाद ऑर्गन डोनेशन की जताई इच्छा, रिम्स कर रहा प्रमोशन

     

     

    Auction City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Property Today's News Underworld Don Dawood Ibrahim अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नीलामी न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज संपत्ती सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराशन कार्ड के अयोग्य पात्रों पर विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में
    Next Article विकलांग सर्टिफिकेट के नाम पर मांगा 4 हजार, एसीबी ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    Latest Posts

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.