Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राशन कार्ड के अयोग्य पात्रों पर विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में
    झारखंड

    राशन कार्ड के अयोग्य पात्रों पर विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय डीलरों और लाभुकों के पास जाकर कार्डधारकों का सत्यापन करेगा. जांच के दौरान जो भी अयोग्य लोग पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए जिला प्रशासन ने 31 दिसंबर तक का समय दिया था. मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से राशन कार्ड सरेंडर करने का जो समय दिया गया था, उसमें काफी कम लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर किया है.

    हालांकि सभी प्रखंडों से इसका आंकड़ा जिला कार्यालय को नहीं मिला है. दो-चार दिनों में सभी प्रखंडों से आंकड़ा मिलने के बाद प्रशासन कार्रवाई शुरू करेगा. जिला प्रशासन ने अपवर्जन मानक (लाभुक के अपग्रेड) होने के बाद ऐसे परिवार जो पीएचएच, अंत्योदय राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें 31 दिसंबर तक अपना राशन कार्ड सरेंडर करने का निर्देश दिया था. राशन कार्ड रद्द करने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति कार्यालय में आवेदन देने को कहा गया था.

    जिला प्रशासन ने सभी पीडीएस डीलरों के अपने वितरण क्षेत्र के मृत, स्थानांतरित और वैसे राशनकार्डधारकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा था, जो अपग्रेड हो गए हैं. लेकिन अभी तक सभी डीलरों ने भी इसकी पूरी जानकारी नहीं दी है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने कहा है कि क्षेत्र निरीक्षण के दौरान या किसी माध्यम से सूचना के दौरान इसकी शिकायत मिली तो डीलर का लाइसेंस बिना कारण पूछे भी रद्द किया जा सकता है.

    स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर करने वाले राशन कार्डधारियों को जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की है. अन्य अपात्र राशन कार्डधारियों को राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए प्रेरित करने एवं सूचना देने वाले व्यक्तियों की जानकारी भी गोपनीय रखी जा रही है. राशन कार्ड का इस्तेमाल करने वाले अयोग्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आपराधिक कार्रवाई की जाएगी. अब तक उठाए गए राशन की वसूली बाजार दर से 12 प्रतिशत ब्याज के साथ की जाएगी. सरकारी कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की जाएगी.

    राशन कार्ड के अयोग्य पात्र के ये हैं नियम :

    – परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी या सरकारी उपक्रम आदि में हो.

    – परिवार का कोई सदस्य आयकर/सेवा कर अथवा व्यावसायिक कर देता है.

    – परिवार के पास पांच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि अथवा दस एकड़ से अधिक भूमि है.

    – परिवार के किसी सदस्य के नाम से चार पहिया मोटर वाहन है.

    -परिवार का कोई सदस्य सरकार द्वारा पंजीकृत उद्यम का स्वामी या संचालक है.

    -परिवार के पास रेफ्रिजरेटर/एयर कंडिशनर/वाशिंग मशीन है.

    -परिवार के पास कमरों में पक्की दीवारें तथा छत के साथ तीन या इससे अधिक कमरों का मकान है.

    -परिवार के पास मशीन चालित चार पहिए वाले कृषि उपकरण (ट्रैक्टर इत्यादि) हैं.

    Food Supply Department Ineligible Eligible Jharkhand news johar live news PDS Dealer ranchi Ration Card Ration Card Surrender surrender अयोग्य पात्र खाद्य आपूर्ति विभाग जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज पीडीएस डीलर रांची राशन कार्ड राशन कार्ड सरेंडर सरेंडर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब तक 631 लोगों ने मरने के बाद ऑर्गन डोनेशन की जताई इच्छा, रिम्स कर रहा प्रमोशन
    Next Article अंडरवर्ल्ड ‘डॉन’ दाऊद इब्राहिम पर कसा शिकंजा : चार और संपत्तियों की होगी नीलामी, जानें कीमत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.