Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अब तक 631 लोगों ने मरने के बाद ऑर्गन डोनेशन की जताई इच्छा, रिम्स कर रहा प्रमोशन
    झारखंड

    अब तक 631 लोगों ने मरने के बाद ऑर्गन डोनेशन की जताई इच्छा, रिम्स कर रहा प्रमोशन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2024Updated:January 6, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल रिम्स में स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेश (सोटो) की दो साल पहले शुरुआत हुई थी. जिसका उद्देश्य ही था कि लोगों को ऑर्गन डोनेशन के लिए जागरूक किया जाए और इस काम में विभाग सफल भी हो रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विभाग खुलने के बाद से अबतक 631 लोगों ने ऑर्गन डोनेशन की इच्छा जताई है. जिसमें आंख, किडनी व अन्य ऑर्गन डोनेशन के लिए लोगों ने फार्म भरकर रिम्स के सोटो में जमा कराया है.

    लोगों को जागरूक कर रही टीम

    एक अधिकारी ने बताया कि हमलोग समय-समय पर पूरे हॉस्पिटल में घूमकर मरीजों और उनके परिजनों को जागरूक करते है. इसके अलावा ऑन स्पॉट भी लोगों से आनलाइन फॉर्म भरवाया जा रहा है. जिससे कि डेथ होने की स्थिति में परिजन विभाग को सूचना दे. सूचना मिलते ही सोटो की टीम घर पहुंचती है. जिसमें केवल आई डोनेशन हो सकता है. आयुष्मान भारत के अंतर्गत सेंट्रलाइज वेबसाइट है. जिसपर लोग आर्गन डोनेशन के लिए अप्लाई कर सकते है. आंखों के अलावा अन्य आर्गन के लिए पेशेंट का आर्टिफिशियल सपोर्ट पर होना चाहिए या फिर वेंटीलेटर पर. रोड एक्सीडेंट वाले मरीजों या फिर सिर में चोट लगने वाले मरीजों के आर्गन ट्रांसप्लांट किए जा सकते है. जिन्हें कि ब्रेन डेथ घोषित किया जा चुका हो.

    संस्था से जुड़कर कर रहे जागरूक

    सोटो की ओर से शहर में लगने वाले बड़े मेले में एक अलग स्टॉल लगाया गया था. जहां पर लोग ऑर्गन डोनेशन की जानकारी ले रहे थे. स्टॉल पर ऑर्गन डोनेशन के लिए फॉर्म भी भरने की इच्छा जताई थी. इतना ही नहीं लोगों को सोटो की ओर से यह भी जानकारी दी जा रही है कि ऑर्गन डोनेशन की स्थिति में शव को ज्यादा नुकसान नहीं होता. एक्सपर्ट तकनीकी रूप से ऑर्गन निकालते है. वहीं लोगों को बताया जा रहा है कि मौत के बाद भी कोई आपके ऑर्गन के सहारे जिंदा रह सकता है. फिलहाल अलग-अलग संस्था के साथ जुड़कर सोटो आर्गन डोनेशन के लिए अवेयर कर रहा है.

    ब्रेन डेथ की घोषणा करेगा रिम्स

    रिम्स राज्य का पहला हॉस्पिटल बन गया है, जहां अब ऑर्गन डोनेशन में झंझट नहीं होगी. वहीं किडनी ट्रांसप्लांट का रास्ता साफ हो गया है. इसके अलावा हार्ट, पैनक्रियाज व लीवर ट्रांसप्लांट भी भविष्य में किए जाने पर काम हो रहा है. ऑर्गन डोनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिम्स को सबसे पहले मरीज के ब्रेन डेथ की घोषणा करने की अनुमति दे दी गई है, जिससे अब ब्रेन डेथ मरीज का नियमानुसार ऑर्गन ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा. किसी भी ऑर्गन का ट्रांसप्लांट ब्रेन डेथ के समय ही किया जा सकता है. बता दें कि किसी व्यक्ति को ब्रेन डेथ घोषित करने से पहले कई प्रकार के टेस्ट करने के बाद पुष्टि की जाती है. यह परीक्षण छह घंटे के अंदर चार डाक्टरों के पैनल द्वारा किया जाता है.

    इसे भी पढ़ें: CBSE ने बदली 10, 12 बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, इन पेपरों की तारीख में हुआ बदलाव

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Organ Donation Organ End Tissue Transplant Organization ranchi Rims Today's News आज की खबर आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेश ऑर्गन डोनेशन करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची रिम्स लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोमालिया के पास जहाज MV लीला हाईजैक, शिप पर हैं 15 भारतीय क्रू मेंबर
    Next Article राशन कार्ड के अयोग्य पात्रों पर विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.