Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुजफ्फरपुर में CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज, 850 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
    बिहार

    मुजफ्फरपुर में CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज, 850 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2026Updated:January 23, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का सातवां दिन आज यानी शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में है। सीएम सबसे पहले अब्दुल नगर (माधोपुर) स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे बखरी चौक से चांदनी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करेंगे और बाजार समिति में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

    सीएम आज लगभग 850 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें ग्रामीण सड़कें, बाईपास रोड, स्वास्थ्य सेवाएं, अप्रोच रोड और सिक्स लेन सड़क शामिल हैं। इसके अलावा चंदवारा में शहर के महत्वपूर्ण पुल और बाजार समिति में नए भवन का उद्घाटन भी होगा। सीएम जीविका दीदी और विभिन्न जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

    सीएम करेंगे योजना समीक्षा

    सीएम जिले में 46 करोड़ की लागत से पारू में 520 बेड के अति पिछड़ा बालिका छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। साथ ही जिले के 32 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास भी होगा। बाजार समिति में 71 करोड़ की लागत से तैयार प्रशासनिक भवन और 283 नई दुकानों का उद्घाटन सीएम करेंगे। इसके अलावा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, एनएचएआई, पथ निर्माण विभाग और अन्य विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। पिछले साल जनवरी में रामदयालु नगर से चांदनी चौक तक 6 लेन सड़क की स्वीकृति मिली थी, लेकिन एनएचएआई की ओर से एनओसी न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था। आज समृद्धि यात्रा में इसका भी निरीक्षण किया जाएगा।

    ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

    सीएम के दौरे के कारण मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दरभंगा से आने वाले भारी वाहन मैठी टोल प्लाजा, पिलखी पुल और सकरा-मुरौल मार्ग से समस्तीपुर रोड होते हुए काजी इण्डा पहुंचेंगे। सीतामढ़ी से आने वाले भारी वाहन झपहां, मीनापुर और बनघारा पुल होते हुए कांटी मार्ग से निकलेगे। बखरी मोड़ से बाजार समिति जाने वाले वाहन प्रभावित होंगे। जिला प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था भी तय की है। यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि पटना एयरपोर्ट या ट्रेन पकड़ने के लिए कम से कम 2 घंटे पहले यात्रा शुरू करें, क्योंकि औसतन 30 से 45 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।

    NOC न मिलने के कारण फंसी परियोजनाएं

    रामदयालु नगर में आरओबी निर्माण की जिम्मेदारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की थी। लेकिन एनएचएआई ने एनओसी नहीं दिया। अब बरौनी तक फोरलेन निर्माण एनएचएआई के जरिए होगा। गोबरसही में आरओबी के लिए एनएचएआई ने एनओसी दे दी है, लेकिन सेना की ओर से अनुमति का इंतजार है।

    Also Read : देवघर में बसंत पंचमी पर बाबा बैद्यनाथ का तिलकोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    850 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन CM Nitish Kumar's 'Prosperity Yatra' in Muzaffarpur today; projects worth Rs 850 crore to be inaugurated. मुजफ्फरपुर में CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर में बसंत पंचमी पर बाबा बैद्यनाथ का तिलकोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
    Next Article चंदा वसूली में गुंडागर्दी : ट्रेलर नहीं रोका तो पथराव, चालक-उपचालक से मारपीट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.