Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रामलला के भोग व आरती के समय में बदलाव, ऑनलाइन बुकिंग और वीआईपी दर्शन भी बंद
    ट्रेंडिंग

    रामलला के भोग व आरती के समय में बदलाव, ऑनलाइन बुकिंग और वीआईपी दर्शन भी बंद

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अयोध्या : रामलला के भोग व आरती के समय में बदलाव किया गया है. इतना ही नहीं ऑनलाइन बुकिंग और वीआईपी दर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. ऐसा रामनवमी के लिए किया गया है. रामनवमी के दिन भक्तों का सैलाब उमड़ेगा. ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा. इस कारण 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चार दिनों के लिए वीआईपी दर्शन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

    ऑनलाइन और आरती के पास की बुकिंग भी बंद

    राम मंदिर अयोध्या ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में 4 दिनों के लिए वीआईपी दर्शन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही आरती पास भी जारी नहीं किए जा रहे हैं.

    पहली बार रामनवमी मेला

    बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार रामनवमी मेले का आयोजन किया जा रहा है. लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए दर्शन व्यवस्था में कुछ बदलाव किये गये हैं. ताकि किसी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके चलते दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम भी बंद कर दिया गया है.

    17 अप्रैल को मनाई जाएगी रामनवमी

    16 अप्रैल को अष्टमी और 17 अप्रैल को रामनवमी मनाई जा रही है. इस दिन भक्तों के लिए दर्शन व्यवस्था में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे. प्रशासन ने पार्किंग से लेकर दर्शन व्यवस्था तक कई बदलाव किए हैं. हालांकि कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर सकें. इसलिए कुछ लाइनें भी बढ़ाई जा रही हैं.

    रत्नजड़ित पीले वस्त्र में दर्शन देंगे रामलला

    रामनवमी के दिन रामलला सोने, चांदी व अन्य रत्नों से जड़ित पीले वस्त्र में दर्शन देंगे. यह खास वस्त्र दिल्ली के मशहूर डिजाइनर मनीष त्रिपाठी तैयार कर रहे हैं. रामलला और उनकी उत्सव मूर्ति को सोने का मुकुट धारण कराया जाएगा. पांच क्विंटल प्रसाद का भोग लगेगा. इसमें पांच प्रकार की पंजीरी शामिल होगी.

    इसे भी पढ़ें: यूएस सेंट्रल कमांड बल की कार्रवाई, इज़राइल को निशाना बनाने वाले करीब 80 ड्रोन व 6 बैलिस्टिक मिसाइल नष्ट

    Ayodhya City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Ramlala Today's News अयोध्या आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामलला लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूएस सेंट्रल कमांड बल की कार्रवाई, इज़राइल को निशाना बनाने वाले करीब 80 ड्रोन व 6 बैलिस्टिक मिसाइल नष्ट
    Next Article हम भारत को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से जोड़ना चाहते हैं: एस जयशंकर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO अब खुद नहीं बनाएगा रॉकेट, प्राइवेट सेक्टर को सौंपी जाएगी पूरी लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में CJP आंदोलन का विरोध, JPSC के लिए जनहित याचिका लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक, हरिशरण देवगन को झारखंड में इतनी दिलचस्पी क्यों?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    ISRO अब खुद नहीं बनाएगा रॉकेट, प्राइवेट सेक्टर को सौंपी जाएगी पूरी लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.