टेलीग्राम

14 जुलाई 2012: जब भारत में भेजा गया आखिरी टेलीग्राम, खत्म हुआ 163 साल पुराने संचार युग का सफर

मुस्कान  चौधरी  एक वक्त था जब डाकिया अगर हाथ में पीले रंग का टेलीग्राम लेकर घर के दरवाजे पर पहुंचता था, तो पूरे परिवार की धड़कनें बढ़ जाती थीं. लोग घबराते भी थे और उत्सुक भी रहते थे कि आखिर उसमें क्या खबर होगी. कभी नौकरी लगने की खुशी होती थी, तो कभी किसी अपने के बीमार होने या निधन की सूचना. कुछ ही शब्दों में लिखा एक टेलीग्राम लोगों की जिंदगी बदल देने की ताकत रखता था. लेकिन 14 जुलाई 2012 को भारत में आखिरी टेलीग्राम भेजे जाने के साथ ही इस ऐतिहासिक सेवा का सफर हमेशा के लिए … Read More

इरफान अंसारी

अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

मां बनने का सफर किसी भी महिला की जिंदगी का सबसे अहम पड़ाव होता है, लेकिन झारखंड में आज भी कई गर्भवती महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है. अब सरकार इस परेशानी को कम करने की तैयारी में है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि राज्य के सभी सदर अस्पतालों में आधुनिक सी-विंग (मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल) बनाया जाएगा. इसका मकसद गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था से लेकर प्रसव और उसके बाद तक बेहतर इलाज एक ही परिसर में उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें निजी अस्पतालों या … Read More

Raj Oraon

कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

झारखंड की राजनीति में आदिवासी समाज को साधने के लिए कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेला है. पार्टी ने राज उरांव को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. कांग्रेस को उम्मीद है कि इस फैसले से आदिवासी इलाकों में संगठन को नई ताकत मिलेगी और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को इन नियुक्तियों की घोषणा की. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. राज उरांव के अलावा उत्तर प्रदेश में उमेश चंद्र, मिजोरम में संग्रिमा चोंगथू, अंडमान … Read More

देवगन मरांडी

पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

कोलकाता में आयोजित एक बड़े इंटरनेशनल मुकाबले में रिंग के अंदर उतरते ही गोड्डा के एक लड़के ने वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. इस युवा मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर ने नेपाल के एक बेहद अनुभवी और तगड़े फाइटर को महज कुछ ही सेकेंड्स में नॉकआउट कर धूल चटा दी. देवगन के इस खतरनाक पंच और पलक झपकते ही मिली धमाकेदार अंतरराष्ट्रीय जीत ने खेल जगत में तहलका मचा दिया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ इस 22 साल के युवा फाइटर देवगन मरांडी की चर्चा हो रही … Read More

रांची विश्वविद्यालय

66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय

हर विश्वविद्यालय की अपनी एक इमारत होती है, लेकिन कुछ संस्थानों की असली पहचान उनकी दीवारों से नहीं, बल्कि वहां से निकले लाखों लोगों की उपलब्धियों से बनती है. रांची विश्वविद्यालय भी ऐसी ही एक संस्था है. 12 जुलाई 1960 को शुरू हुआ यह सफर आज 66 साल पूरे कर चुका है. इन वर्षों में यहां से निकले डॉक्टर, वैज्ञानिक, न्यायाधीश, शिक्षक, खिलाड़ी, प्रशासक, पत्रकार और राजनेता देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. आज रांची विश्वविद्यालय सिर्फ डिग्री देने वाला संस्थान नहीं, बल्कि झारखंड के सामाजिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास का एक मजबूत आधार बन चुका है. बदलते … Read More

जुलाई 11 साल 2006, आज भी हरे हैं मुंबई ब्लास्ट के जख्म, आखिर आरोपी कैसे बरी होते गए

मुस्कान चौधरी 11 जुलाई 2006…शाम के लगभग 6:24 बजे थे. मुंबई के स्टेशनों पर दफ्तर से लौट रहे लोगों की भारी भीड़ थी. मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें भी यात्रियों से खचाखच भरी थीं. तभी अचानक एक जोरदार ब्लास्ट हुआ. धमाके की आवाज सुनते ही स्टेशन पर भगदड़ मच गई. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, एक के बाद एक लगातार सात लोकल ट्रेनों में हुए बम ब्लास्ट ने पूरी मुंबई ही नहीं, भारत सहित दुनिया को हिलाकर रख दिया. पहला ब्लास्ट शाम 6:24 बजे हुआ, जिसके बाद महज 11 मिनट में लगातार 7 धमाके हुए. … Read More

रांची में हर दिन 290 लोगों को काट रहे हैं कुत्ते

स्कूल जाते बच्चों का हाथ कसकर पकड़ना, सुबह की सैर पर निकलने से पहले रास्ता बदल लेना और रात होते ही गलियों में निकलने से डरना… रांची के कई इलाकों में यह अब रोजमर्रा की हकीकत बन चुकी है. आवारा कुत्तों का डर सिर्फ लोगों के मन में नहीं, बल्कि अस्पतालों के रिकॉर्ड में भी साफ दिखाई दे रहा है. सदर अस्पताल में इस साल जनवरी से जून के बीच कुत्तों के काटने के 52,669 मामले दर्ज हुए हैं. इनमें बड़ी संख्या बच्चों और बुजुर्गों की है. सदर अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जून 2026 के बीच 52,669 … Read More

संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

यह दावा हर कुछ वर्षों में फिर सामने आ जाता है कि संस्कृत का व्याकरण इतना सटीक है कि नासा (NASA) ने इसे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की भाषा बनाने पर विचार किया था. यह दावा गलत है. लेकिन यह मिथक जिस कारण से गलत साबित होता है, वह अपने आप में महत्वपूर्ण है. किसी भी प्रोग्रामिंग भाषा के लिए आवश्यक है कि हर प्रतीक (Symbol) का केवल एक निश्चित अर्थ हो, जिसे हर कोई समान रूप से समझे. संस्कृत में ऐसा कभी नहीं रहा। इसके अर्थ हर पीढ़ी के व्याख्याकारों के साथ बदलते रहे. सबसे पहले वेदांत के मतभेदों को देखें. … Read More

केवल MOU साइन नहीं होगा, लॉन्गटर्म प्लान भी बनेगा : हेमंत सोरेन

नई दिल्ली/रांची: नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026 के समापन सत्र में झारखंड को 14 बड़ी कंपनियों से करीब 99,639 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले. सबसे बड़ा प्रस्ताव जिंदल स्टील की ओर से 40,000 करोड़ रुपये का रहा, वहीं एंबिशियस सीमेंट ने 30,000 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति दी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की पहचान अब सिर्फ खनिज संपदा तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि राज्य को नवाचार, तकनीक और शोध के आधार पर नई पहचान बनानी है. उन्होंने कहा कि झारखंड ने देश को न सिर्फ खनिज संसाधन बल्कि बड़ी संख्या में वैज्ञानिक, इंजीनियर … Read More

असुंता लकड़ा

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह मुझे धमकाते हैं, कहा औकात में रहोः असुंता लकड़ा 

पूर्व भारतीय कप्तान और एशियाई खेलों की पदक विजेता असुंता लकड़ा ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह पर झारखंड में हो रही कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाने के कारण उन्हें डराने-धमकाने का आरोप लगाया है. वर्तमान में हॉकी इंडिया की चयनकर्ता तथा संगठन की कई आंतरिक समितियों की सदस्य असुंता का दावा है कि हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने न केवल उनके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि उन्हें चेतावनी भी दी कि यदि उन्होंने अपनी सीमा लांघी तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.   स्पोर्ट्स स्टार मैग्जीन में छपी उत्तरा गणेशन की … Read More