बिहार

बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार सुबह अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए. हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई. 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई. तीसरी सोमवारी के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे. इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई. हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने … Read More

महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

अपना कारोबार शुरू करने का मन है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कहां से करें? बिजनेस की ट्रेनिंग कहां मिलेगी, सही सलाह कौन देगा और अगर पैसे की जरूरत पड़ी तो बैंक या वित्तीय संस्थान तक कैसे पहुंच बनाएंगे? महिलाओं की इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार का Women Entrepreneurship Platform (WEP) काम कर रहा है. सरकार ने लोकसभा में 12 अगस्त 2026 को बताया कि WEP से अब तक 1.1 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स जुड़ चुके हैं. लेकिन WEP को समझना जरूरी है, क्योंकि यह कोई ऐसी योजना नहीं है जिसमें सीधे आवेदन करके … Read More

Ashish banerji TMC

कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक भूचाल आ गया है. लंबे समय तक सक्रिय रहे तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी की सांसे रविवार को थम गई. उनका शव बीरभूम के रामपुरहाट स्थित टीएमसी के पार्टी कार्यालय में मिला. पुलिस के मुताबिक, शव फंदे से लटका हुआ मिला. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मौके से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की भी बात सामने आई है, हालांकि उसकी सामग्री और प्रामाणिकता की जांच की जा रही है. यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि … Read More

samay Raina

‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में दिव्यांग लोगों को लेकर की गई असंवेदनशील टिप्पणियों के मामले में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना समेत पांच लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को समय रैना और चार अन्य कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द कर दिया. भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने यह फैसला सुनाया. पीठ में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल थे. अदालत ने कहा कि आरोपियों की ओर से दिव्यांग लोगों के हित में किए गए प्रयासों को देखते हुए उनके … Read More

झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक मोबाइल दुकान से चोरी हुए करीब 2 करोड़ रुपये के 200 स्मार्टफोन साहेबगंज पुलिस की मदद से बरामद किए गए हैं. मामले में राधानगर थाना क्षेत्र के तीन आरोपियों को फरक्का थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. बरामद मोबाइल में 42 आईफोन के अलावा ओपो, वीवो, रियलमी और सैमसंग के फोन शामिल हैं. बरामद मोबाइल और अन्य सामान को तिरुपति पुलिस के हवाले कर दिया गया है. तिरुपति की दुकान से 200 मोबाइल चोरी पुलिस के मुताबिक 7-8 अगस्त की रात तिरुपति स्थित सोनाविजन प्राइवेट लिमिटेड की दुकान में चोरी हुई थी. चोर … Read More

NEET

झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

झारखंड में नीट के जरिए मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के दौरान फर्जी प्रमाण-पत्र के सहारे एडमिशन लेने वालों पर अब सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल, डेंटल और आयुष कॉलेजों में नामांकन को लेकर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने नई मानक संचालन प्रक्रिया यानी SOP लागू की है. इसका मकसद फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर होने वाले नामांकन पर पूरी तरह रोक लगाना है. नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों के स्थानीय निवास, जाति, आय और दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों की ऑनलाइन जांच होगी. जरूरत पड़ने पर इन दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा. सरकार … Read More

Jharkhand Police

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर झारखंड पुलिस के लिए गौरव का पल है. केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने झारखंड पुलिस के 9 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अलग-अलग पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है. इनमें बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक दिया जाएगा. वहीं 8 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है. झारखंड पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में उग्रवादी संगठनों, संगठित आपराधिक गिरोहों और दूसरे अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के इसी काम और जिम्मेदारी … Read More

विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

विजय उरांव भारत अब दुनिया के बड़े वित्तीय कारोबार को अपने देश में लाने की तैयारी तेज कर रहा है. गुजरात के गांधीनगर में बनी GIFT City इसी कोशिश का अहम हिस्सा है. यहां GIFT-IFSC को एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां विदेशी और भारतीय संस्थाएं बैंकिंग, बीमा, निवेश और पैसे से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय कारोबार कर सकें. इसे आसान तरीके से ऐसे समझिए—अगर कोई भारतीय कंपनी विदेश से पैसा जुटाना चाहती है या कोई विदेशी कंपनी भारत से जुड़ा वित्तीय कारोबार करना चाहती है, तो हर काम के लिए उसे सिंगापुर या … Read More

India’s got latent मामला: SC ने समय रैना समेत पांच के खिलाफ FIR रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना समेत पांच आरोपियों को बड़ी राहत देते हुए ‘India’s got latent’ मामले से जुड़ी सभी FIR और आपराधिक कार्यवाही खत्म कर दी है. मामला शो के दौरान दिव्यांग व्यक्तियों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणियों से जुड़ा था. CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने 14 अगस्त को कहा कि आरोपियों ने कोर्ट के पहले दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने की दिशा में जरूरी कदम उठाए हैं. इसी आधार पर FIR और संबंधित आपराधिक कार्यवाही रद्द करने का आदेश दिया गया. कोर्ट ने दिए थे सामाजिक कार्य के निर्देश सुप्रीम … Read More

नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अस्थि अवशेष अब भारत आएंगे? नेताजी के निधन के बाद उनके अस्थि अवशेषों को लेकर दशकों से सवाल उठते रहे हैं. अब यह मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. नेताजी की बेटी अनीता बोस फाफ ने जापान में रखे नेताजी के कथित अस्थि अवशेषों को भारत लाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका का नाम “ANITA B. PFAFF Vs UNION OF INDIA AND ORS.” है और इसे W.P.(C) No. 842/2026 के तौर पर दर्ज किया गया है. मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए … Read More