Braj Kumar Ram

Breaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल

रांची : जेपीएससी-जेएसएससी प्रकरण में सीआईडी की टीम ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की. सीआईडी की टीम ने जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य के पीए ब्रज कुमार राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इससे पूर्व सीआईडी की टीम ने ब्रजराम को न्यायालय के समक्ष पेश किया. जिसके बाद उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेजा गया.     Also Read : Breaking : छात्रों से वार्ता से पहले CM हेमंत सोरेन की मंत्रियों संग बैठक, शाम 4:30 बजे होगा मंथन

एल ख्यांगते

Joharlive Breaking : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से सीआईडी ने की 48 घंटे तक पूछताछ

जोहार लाइव ब्यूरो जेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन परीक्षाओं में धांधली से जुड़े केस में सीआईडी की टीम ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से 48 घंटे तक पूछताछ की. सीआईडी ने इन्हें 15 अगस्त को पूछताछ के लिए डिमांड पर लिया था. पूछताछ पूरी होने के बाद सोमवार को सीआईडी ने उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया और वापस न्याय कियासत में जेल भेज दिया. पूछताछ में शामिल सूत्रों के अनुसार पूर्व अध्यक्ष पूरे मामले में गहराई से पूछताछ की गई है. पूर्व में श्वेता गुप्ता के द्वारा दिए गए बयान, अभय तिवारी के बयान और रामबीर सिंह सिंह के … Read More

Hemant Soren

Breaking : छात्रों से वार्ता से पहले CM हेमंत सोरेन की मंत्रियों संग बैठक, शाम 4:30 बजे होगा मंथन

JPSC और JSSC अभ्यर्थियों के लंबे आंदोलन और केंद्र के नए खनिज विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शाम 4:30 बजे प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है. बैठक में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है. माना जा रहा है कि सरकार छात्रों के मुद्दे पर ठोस फैसला ले सकती है. कैबिनेट में नए खनिज विधेयक पर भी चर्चा होगी. राज्य सरकार का दावा है कि खनिजों से सेस हटने पर झारखंड को हर साल करीब 13,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो … Read More

Nitin Nabin

BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े कई अहम दायित्वों पर नेताओं की नियुक्ति की है. पार्टी की ओर से जारी सूची में झारखंड को भी प्रतिनिधित्व मिला है. झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी के मुताबिक, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. नई टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. … Read More

प्रशांत किशोर

31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

बीजेपी का तीन दशक पुराना गढ़ ढहाने वाले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आज बिहार विधानसभा के सदस्य बन गए. सोमवार सुबह 10:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने प्रशांत किशोर को विधायक पद की शपथ दिलाई. खास बात ये रही कि शपथ ग्रहण सदन के अंदर नहीं, बल्कि विधानसभा के मुख्य भवन में स्पीकर प्रेम कुमार के दफ्तर में हुआ, क्योंकि फिलहाल विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा है. शपथ लेने के तुरंत बाद प्रशांत किशोर मीडिया के सामने आए और बोले… ‘मेरे लिए बिहार विधानसभा का सदस्य बनना बहुत गर्व की बात है, जहां भारत रत्न … Read More

Babulal marandi

राहुल गांधी की चिट्ठी पर बाबूलाल मरांडी का सवाल, कहा -‘अपना पक्ष स्पष्ट क्यों नहीं करते?’

झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहुल गांधी की ओर से छात्रों के मुद्दे पर चिट्ठी लिखे जाने की खबर के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है. मरांडी ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी की चिट्ठी की जानकारी मीडिया के जरिए मिली है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी को मुख्यमंत्री को कथित तौर पर गुप्त पत्र लिखने की जरूरत क्यों पड़ी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी की चिट्ठी में क्या लिखा है, इसकी जानकारी कांग्रेस के … Read More

Sudhir Kumar Gupta

झारखंड : JSSC के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से CID कर रही है पूछताछ

JSSC CGL परीक्षा को लेकर CID ने JSSC कार्यालय में दबिश दी है. CID की टीम ने JSSC कार्यालय में छापा मारा है. टीम JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से नामकुम थाने में पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. हाल ही में सचिव सुधीर गुप्ता के घर पर भी छापेमारी हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार JSSC CGL परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों की जांच की जाएगी. CID हर एक छात्र के दस्तावेज खंगालने में जुटी है. दोषी पाए जाने पर छात्रों पर सख्त कार्रवाई होगी.   खबर अपडेट की जा रही है..

JUUNL

97 करोड़ की बिजली राशि घोटाले में कोर्ट का बड़ा आदेश, JUUNL को वापस मिलेंगे 13.53 करोड़ रुपये

जोहार लाइव ब्यूरो   रांची : झारखंड में बिजली क्षेत्र से जुड़े करीब 97 करोड़ रुपये के कथित गबन और फर्जी बैंक खाते के मामले में रांची की अदालत ने बड़ा आदेश दिया है. अपर न्यायिक आयुक्त-XVIII कुलदीप की अदालत ने झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड (JUUNL) को बरामद और होल्ड की गई राशि में से 13.53 करोड़ रुपये अंतरिम रूप से वापस करने का आदेश दिया है. अदालत ने स्पष्ट किया कि यह राशि मामले के अंतिम फैसले के अधीन रहेगी और जरूरत पड़ने पर JUUNL को इसे ब्याज समेत वापस करना होगा. मामला CID Ranchi P.S. Case No. 44/2024 … Read More

Rahul Gandhi

‘छात्रों से मिलिए, उनकी मांगों का समाधान कीजिए’ , छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को चिट्ठी

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है. 14 अगस्त को लिखी इस चिट्ठी में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करने की अपील की है. राहुल गांधी ने कहा है कि छात्रों की मांगों को सुना जाना चाहिए और सरकार को उनके बाकी मुद्दों के समाधान की दिशा में जरूरी कदम उठाने चाहिए. उन्होंने छात्रों के आंदोलन को शांतिपूर्ण बताते हुए उनकी मांगों को जायज … Read More

Nagchandreshwar Temple

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

सावन के तीसरे सोमवार पर उज्जैन में भगवान महाकाल और साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी. इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले हिस्से में भीड़ का दबाव बढ़ने से कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई. जानकारी के मुताबिक, घटना में 13 श्रद्धालुओं के घायल होने की बात सामने आई है. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. कुछ महिला श्रद्धालुओं और युवतियों को घबराहट के बाद बेहोशी जैसी स्थिति हुई, जिसके बाद उन्हें उज्जैन जिला अस्पताल ले जाया गया. सभी का इलाज जारी है. सावन के तीसरे सोमवार … Read More