भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े कई अहम दायित्वों पर नेताओं की नियुक्ति की है. पार्टी की ओर से जारी सूची में झारखंड को भी प्रतिनिधित्व मिला है. झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.
पार्टी के मुताबिक, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. नई टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नई राष्ट्रीय टीम में झारखंड के डॉ. प्रदीप वर्मा का नाम राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है. संगठन में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनकी भूमिका सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में काम करने का मौका मिलेगा. डॉ. प्रदीप वर्मा इससे पहले झारखंड बीजेपी में संगठन से जुड़े अहम पदों पर सक्रिय रहे हैं. ऐसे में राष्ट्रीय टीम में उनका शामिल होना झारखंड बीजेपी के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.




Also Read : 31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ


