JPSC और JSSC अभ्यर्थियों के लंबे आंदोलन और केंद्र के नए खनिज विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शाम 4:30 बजे प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है. बैठक में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है. माना जा रहा है कि सरकार छात्रों के मुद्दे पर ठोस फैसला ले सकती है.
कैबिनेट में नए खनिज विधेयक पर भी चर्चा होगी. राज्य सरकार का दावा है कि खनिजों से सेस हटने पर झारखंड को हर साल करीब 13,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है. सरकार इस मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ अपनी आगे की रणनीति तय कर सकती है.
Also Read : BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री, देखें पूरी लिस्ट


