जोहार लाइव ब्यूरो
जेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन परीक्षाओं में धांधली से जुड़े केस में सीआईडी की टीम ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से 48 घंटे तक पूछताछ की. सीआईडी ने इन्हें 15 अगस्त को पूछताछ के लिए डिमांड पर लिया था. पूछताछ पूरी होने के बाद सोमवार को सीआईडी ने उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया और वापस न्याय कियासत में जेल भेज दिया. पूछताछ में शामिल सूत्रों के अनुसार पूर्व अध्यक्ष पूरे मामले में गहराई से पूछताछ की गई है. पूर्व में श्वेता गुप्ता के द्वारा दिए गए बयान, अभय तिवारी के बयान और रामबीर सिंह सिंह के बयान के संबंध में पूछताछ की गई. क्योंकि अभय तिवारी के बयान और रामवीर के बयान में पूर्व अध्यक्ष के साथ टीडीपीएल को परीक्षा आयोजित करने के लिए टेंडर के संबंध में डील की बात सामने आई थी. इसलिए इस बयान के संबंध में पूर्व अध्यक्ष से विस्तार से पूछताछ की गई है. पूछताछ में सीआईडी को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली है, इसके बारे सीआईडी सत्यापन कर रही है.
Also Read : Breaking : छात्रों से वार्ता से पहले CM हेमंत सोरेन की मंत्रियों संग बैठक, शाम 4:30 बजे होगा मंथन


