जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार
किसलय शानू जेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ी, टीडीपीएल कंपनी से अवैध वसूली को लेकर सीआइडी ने 12 आरोपियों पर आरंभिक अनुसंधान पूरा कर उनके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया है. इसमें सबसे प्रमुख आरोपी हैं जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांगते. जोहार लाइव की दूसरी कड़ी में सिर्फ चार्जशीट में आये तथ्यों और गवाहों के बयान के आधार पर एल. ख्यांगते की भूमिका पर विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित कर रहे हैं. बता दें, चार्जशीट से पहले जोहार लाइव के द्वारा इन बातों का खुलासा किया जा चुका है. सीआइडी की चार्जशीट के अनुसार एल. ख्यांगते ने संवैधानिक पद … Read More