झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार
Ranchi : झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और आंदोलनरत अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलन कर रहे छात्रों और अभ्यर्थियों से मुलाकात की. उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों को अपना समर्थन दिया और सरकार पर जमकर निशाना साधा. सुदेश महतो ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र … Read More