Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 11, 2026Updated:August 11, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और आंदोलनरत अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलन कर रहे छात्रों और अभ्यर्थियों से मुलाकात की. उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों को अपना समर्थन दिया और सरकार पर जमकर निशाना साधा.

    सुदेश महतो ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. ऐसे में सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

    प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों और वादाखिलाफी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में शामिल लोग कुछ दिन पहले तक आंदोलन का समर्थन करने और छात्रों की समस्याओं का समाधान कराने की बात कर रहे थे, लेकिन अब छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है.

    ‘लाठीचार्ज में कई छात्र घायल’

    आजसू प्रमुख ने आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज को लेकर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में उचित नहीं है.

    सुदेश महतो ने कहा कि जिन युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों मेहनत की है, उनके भविष्य को लेकर सरकार को संवेदनशील होना चाहिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत सामने आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है.

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच की मांग

    सुदेश महतो ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों की पहचान हो.

    उन्होंने मांग की कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कथित बिचौलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उनका कहना है कि केवल बयानबाजी से मामला खत्म नहीं होगा, बल्कि सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे.

    सरकार पर बदले रुख का आरोप

    सुदेश महतो ने सरकार पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन के शुरुआती दौर में सरकार की ओर से छात्रों की मांगों पर बातचीत और समाधान का भरोसा दिया जा रहा था. अब आंदोलनकारियों पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की बदलती बयानबाजी से छात्रों के बीच असंतोष और बढ़ रहा है.

    झारखंड बंद के बीच JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं का आंदोलन स्थल पर पहुंचना इस मुद्दे को और राजनीतिक बना रहा है. वहीं, आंदोलनरत अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और परीक्षा में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच की मांग पर कायम हैं.

    Also Read : झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    Jaipal Singh Munda Stadium jharkhand JPSC JSSC Protest Latest news Sudesh mahto
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत
    Next Article नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026
    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    Latest Posts

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.