Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 14, 2026Updated:August 14, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Jharkhand Police
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर झारखंड पुलिस के लिए गौरव का पल है. केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने झारखंड पुलिस के 9 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अलग-अलग पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है. इनमें बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक दिया जाएगा. वहीं 8 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है.

    झारखंड पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में उग्रवादी संगठनों, संगठित आपराधिक गिरोहों और दूसरे अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के इसी काम और जिम्मेदारी के साथ किए गए बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए इन अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा.

    IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

    इस बार झारखंड से शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, भा.पु.से., प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है. पुलिस सेवा में उनके योगदान और बेहतर कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है.

    राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक पुलिस सेवा में उल्लेखनीय और लंबे समय तक किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाने वाला महत्वपूर्ण सम्मान है. शैलेंद्र कुमार सिन्हा के चयन को झारखंड पुलिस के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के अलावा झारखंड के 8 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाएंगे. इनमें अलग-अलग पदों पर तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं.

    सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों में:

    1. सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार राय
    2. हवलदार-560 पूर्ण बहादुर सिंह
    3. हवलदार-125 जितेंद्र कुमार सिंह
    4. हवलदार-12 योगेंद्र कुमार दास
    5. हवलदार-31 नंद किशोर महतो
    6. चालक हवलदार-178 औरंगजेब खां
    7. चालक हवलदार-174 संजय कुमार सिंह
    8. महिला आरक्षी-419 अनिता तिर्की

    उग्रवाद और अपराध के खिलाफ कार्रवाई का मिला सम्मान

    झारखंड पुलिस के सामने लंबे समय से उग्रवाद, संगठित अपराध और दूसरे गंभीर अपराधों से निपटने की चुनौती रही है. पुलिस मुख्यालय के मुताबिक राज्य पुलिस इन चुनौतियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. उग्रवादी संगठनों के खिलाफ अभियान के साथ-साथ संगठित आपराधिक गिरोहों पर शिकंजा कसने और अपराध पर नियंत्रण के लिए भी पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी तरह की सेवाओं और जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सम्मान के लिए चुना गया है.

    हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों तथा कर्मियों को उनकी विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए पदकों से सम्मानित किया जाता है. इसी क्रम में इस साल झारखंड पुलिस के 9 अधिकारियों और जवानों का चयन हुआ है. इनमें एक अधिकारी को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 8 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी चयनित अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है.

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    Bokaro IG harkhand Police Independence Day 2026 Jharkhand news Jharkhand Police Award Police Awards Police Medal President Police Medal ranchi news Shailendra Kumar Sinha
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    क्राइम

    India’s got latent मामला: SC ने समय रैना समेत पांच के खिलाफ FIR रद्द की

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: चीन के पास REE का ‘रिमोट’, भारत खोज रहा अपनी चाबी

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    Latest Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026

    India’s got latent मामला: SC ने समय रैना समेत पांच के खिलाफ FIR रद्द की

    August 14, 2026

    खबरें संसद की: चीन के पास REE का ‘रिमोट’, भारत खोज रहा अपनी चाबी

    August 14, 2026

    राहुल गांधी का आरोप- अरुणाचल में चीन ने रोकी सेना की पेट्रोलिंग, मोदी सरकार खबर रोकने में जुटी

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.