Rishi kapoor

ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

बॉलीवुड के पर्दे पर जब भी रोमांस की बात होती है, एक चेहरा बरबस याद आ जाता है. चेहरे पर मासूम मुस्कान, आंखों में शरारत और दिल में प्यार लिए नजर आने वाला वो चॉकलेटी हीरो, जिसने एक पूरी पीढ़ी को मोहब्बत का अपना अंदाज सिखाया. नाम था ऋषि कपूर. ऋषि कपूर की जिंदगी को सिर्फ उनकी फिल्मों के जरिए समझना शायद पूरी तस्वीर देखना नहीं होगा. पर्दे पर जिस अभिनेता की पहचान रोमांस और चॉकलेटी अंदाज से बनी, उसकी निजी जिंदगी में भी रिश्तों, विवादों और उतार-चढ़ाव के कई रंग थे. कभी एक अवॉर्ड को लेकर किया गया उनका … Read More

सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

सरकारी स्कूलों में पत्रकारों और यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक लगाने वाले राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आदेशों को चुनौती देने वाली PIL पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल इस याचिका पर सुनवाई करने की इच्छुक नहीं है. याचिका में सवाल उठाया गया था कि क्या बच्चों की सुरक्षा और निजता के नाम पर सरकारी स्कूलों की स्थिति की फोटो-वीडियोग्राफी और जनहित में उसके दस्तावेजीकरण पर भी व्यापक रोक लगाई जा सकती है. राजस्थान और यूपी में … Read More

INDIA गठबंधन

JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

रांची : छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों को लेकर INDIA गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से जुड़े मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की. मुलाकात के बाद गठबंधन नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे छात्र आंदोलन का सम्मान किया जाना चाहिए, जबकि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि आंदोलन में शामिल छात्रों और … Read More

कोयला

कोयला खत्म, लेकिन खदानें नहीं होंगी बेकार, गिरिडीह और करमा OCP का होगा कायाकल्प

झारखंड में बंद होने वाली कोयला खदानों को दोबारा उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने गिरिडीह ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (OCP) और रामगढ़ जिले की करमा OCP को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना है. दोनों खदानों को लेकर भारत सरकार को अनुशंसा भेजने पर सहमति बनी है. यह पहल भारत सरकार के कोयला मंत्रालय और जर्मनी की संस्था GIZ के सहयोग से चल रही Technical Cooperation on To-be-Closed Coal Mines (TCCM) परियोजना के तहत की जा रही है. रांची में हुई उच्चस्तरीय बैठक में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल समेत … Read More

फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

रांची: रिम्स जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने डीन को ज्ञापन सौंपकर जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए दिन में दो बार फेस अटेंडेंस को वेतन-स्टाइपेंड भुगतान से जोड़ने के प्रस्ताव पर कड़ा विरोध जताया है, और मांग रखी है कि तय ड्यूटी घंटे, स्टाफ की कमी और सुविधाओं की अनदेखी करके यह व्यवस्था लागू न की जाए. क्या है पूरा मामला? पिछले हफ्ते स्वास्थ्य विभाग ने रिम्स समेत राज्य के छह मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की फेस बायोमेट्रिक हाजिरी दिन में दो बार दर्ज कराने और उसी हाजिरी के आधार पर वेतन भुगतान करने की योजना बनाई … Read More

झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

झारखंड पुलिस महकमे में सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) से पुलिस इंस्पेक्टर पद पर होने वाले प्रमोशन का रास्ता फिलहाल बंद हो गया है. झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 में नियुक्त दारोगाओं की प्रोन्नति पर लगी अंतरिम रोक हटाने से साफ इनकार कर दिया है. जस्टिस दीपक रोशन की एकलपीठ ने मामले में हस्तक्षेप की मांग करने वाली राज्य सरकार की याचिका खारिज करते हुए अगली सुनवाई 14 सितंबर तय की है. अदालत का यह फैसला उत्तम तिवारी व अन्य द्वारा दायर याचिका (W.P.(S) – 3445/2025) की सुनवाई के दौरान आया, जिसमें प्रार्थी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज टंडन और अधिवक्ता सुमित … Read More

Nepal PM Balen Shah

नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है, लेकिन अब सामने आया मौत का आंकड़ा बेहद डराने वाला है. प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने प्रतिनिधि सभा में बताया कि अब तक 1114 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि इनमें से सिर्फ 95 शव उनके परिवारों को सौंपे जा सके हैं. शाह ने सदन में बाढ़ के बाद सरकार की ओर से चलाए गए राहत और बचाव अभियान की पूरी जानकारी भी दी. सुबह 8:30 बजे आई आपदा, तुरंत अलर्ट हुईं टीमें प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने बताया … Read More

जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

कनिका राणा, जोहार लाइव झारखंड का राज्य प्रशासनिक महकमा इन दिनों अजीब उलझनों के दौर से गुजर रहा है. अधिकारी ऑफिस तो जा रहे हैं, लेकिन केवल अटेंडेंस बना रहे हैं और दिन बीतने का इंतजार करते रहते हैं. ये नए अधिकारी हैं, सो दिन काटने में भी बेचैनी महसूस कर रहे हैं. इन्हें पता नहीं कि आगे क्या करना है. न ही कोई वरीय अधिकारी बताने को तैयार है. जेपीएससी 11-13 और जेएसएससी के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर बहाल किया गया था. सरकारी आदेश के बाद एक झटके में इनकी नौकरी चली गई थी. लेकिन … Read More

जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

रांची। जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण में एसआईटी जांच में हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे है. इस मामले में गिरफ्तार सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार को बुधवार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर तीन दिन की रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है. एसआईटी की टीम दोनों आरोपियों को पूर्व में रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी. बुधवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. इस दौरान एसआईटी ने न्यायालय के समक्ष रिमांड अवधि बढ़ाने को लेकर आवेदन दिया था. न्यायालय ने एसआईटी के आवेदन पर तीन दिन और … Read More

सम्राट चौधरी

बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

बिहार सरकार शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी में है. मोतिहारी में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अब बिहार के छात्रों को JEE और NEET की तैयारी के लिए दूसरे राज्यों, खासकर कोटा, जाने की जरूरत कम होगी. इसके लिए पूरे राज्य में 700 सेंटर खोले जाएंगे, जहां छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी. मोतिहारी में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि बिहार के बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े. इसके लिए राज्य में ही बेहतर शैक्षणिक … Read More