AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

रांची. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने जेपीएससी से जुड़े मामलों की जांच को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है और प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए जांच की दिशा सीमित की जा रही है. रघुवर दास ने कहा कि जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते और उनके पीए के खिलाफ सीआईडी जांच चल रही है और उनसे पूछताछ भी की जा रही है. वहीं, जेपीएससी की तत्कालीन सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद और अनिमा हांसदा के पीए पर इंटरव्यू मैनेज … Read More

भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

तेलंगाना में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र में 122 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए पहले से भरे हुए फॉर्म-7 जमा कराने की कोशिश की गई. ओवैसी का दावा है कि इन सभी 122 लोगों में मुस्लिम समुदाय के मतदाता शामिल हैं और इसके पीछे सुनियोजित प्रयास किया गया. ओवैसी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने सोमवार को मेमो संख्या 868 जारी किया है. … Read More

झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

रांची: झारखंड में 302 बालू घाटों की नीलामी के बावजूद बाजार में वैध बालू की किल्लत बनी हुई है. राज्य के 444 घाटों में से 302 की नीलामी हो चुकी है, लेकिन फिलहाल सिर्फ छह जिलों के 14 घाटों से ही कानूनी रूप से बालू का उठाव हो रहा है. बाकी घाट जरूरी मंजूरियों के इंतजार में हैं. बिजनेस झारखंड के रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार ने जून 2026 में लंबे अंतराल के बाद 302 घाटों की नीलामी की थी. लेकिन नीलामी के बाद की अनिवार्य प्रक्रियाएं पूरी नहीं होने के कारण ज्यादातर घाट अब तक शुरू नहीं हो सके … Read More

झारखंड हाईकोर्ट

445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड हाईकोर्ट ने सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और मुकदमों में देरी को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार की ओर से दायर अपील में 445 दिनों की देरी को माफ करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि केवल फाइल के एक टेबल से दूसरे टेबल तक जाने और अलग-अलग स्तरों पर स्वीकृति लेने में समय लगने की दलील को हर मामले में देरी का उचित स्पष्टीकरण नहीं माना जा सकता. अदालत ने इसे महज बहाना करार देते हुए विलंब माफी की अर्जी खारिज कर दी. यह आदेश झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम. … Read More

BJP

चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

जोहर लाइव ब्यूरो रांची : झारखंड में SIR और मतदाता सूची को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. फॉर्म 6 और चुनावी प्रक्रिया को लेकर JMM की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर BJP ने पलटवार किया है. BJP ने JMM पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को अपमानित करना उसकी पुरानी आदत रही है. बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जेएमएम की ओर से फॉर्म 6 और चुनावी प्रक्रिया में कथित ‘बंदरबांट’ का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि यह दावा पूरी तरह गलत और तथ्यात्मक … Read More

हुमायूं कबीर

चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

जोहार लाइव ब्यूरो देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में छह विधानसभा और लोकसभा सीटों पर मंगलवार यानि की आज वोटिंग जारी है. सबसे ज्यादा सियासी हलचल पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर देखने को मिल रही है. इसी बीच आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद स्थित उनके पार्टी कार्यालय से पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लेने की वजह स्पष्ट नहीं की है. हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद रेजीनगर विधानसभा सीट से AJUP के उम्मीदवार हैं. मतदान के बीच … Read More

‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर इंडिया (INDIA) ब्लॉक का मार्च शुरू हो गया है. राहुल गांधी के नेतृत्व में यह मार्च संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला जा रहा है. इस दौरान विपक्षी नेता और सांसद भी मार्च में शामिल हैं. इस प्रोटेस्ट मार्च में आज INDIA ब्लॉक के 147 सांसद शामिल होंगे. मार्च के दौरान राहुल गांधी के हाथ में एक तख्ती नजर आई, जिस पर लिखा था- “Gyanesh, It’s Done Bro, It’s Time to Resign.” तख्ती के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है. नीति आयोग … Read More

झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

आनंद दत्त बीजेपी के पॉलिटिकल नक्शे में एक रंग खटक रहा है. इस नक्शे को देखें तो बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश तक भगवा रंग पटा पड़ा है. बीच खड़ा झारखंड बीते सात साल से इस रंग के प्रभाव या उपस्थिति से बचा हुआ है. इसकी एक बड़ी वजह है राज्य की 28 आदिवासी रिजर्व सीट. साल 2019 विधानसभा चुनाव के वक्त इन 28 में से 26 पर तो साल 2024 के विधानसभा चुनाव में 27 सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. लाख जतन के बावजूद आदिवासियों का विश्वास जीतने में पार्टी असफल रही … Read More

shruti gangwar

राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

जोहार लाइव ब्यूरो भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से 5 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उत्तर प्रदेश से कुल 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. बीजेपी की ओर से जारी सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार का नाम शामिल है. बता दें, श्रुति गंगवार बरेली से आठ बार सांसद रह चुके संतोष कुमार गंगवार … Read More

गजेंद्र सिंह पटेल

झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका झारखंड का पहला दौरा है. रांची एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. एयरपोर्ट से पटेल सीधे खूंटी के उलिहातू के लिए रवाना हुए. यहां वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी सौरव … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More