“यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में रविवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन हुआ . ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ताओं ने आंध्र भवन सर्किल से जंतर-मंतर की ओर मार्च किया. पुलिस ने रास्ते में भारी बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच थोड़ी देर के लिए झड़प हुई. प्रदर्शन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शामिल थीं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में … Read More