AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड में पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामसभाओं को सशक्त बनाने के लिए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने शुक्रवार को ग्राम प्रधानों के साथ संवाद किया. बेड़ो के महादानी मैदान स्थित विवाह मंडप और इटकी के अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामसभा के अधिकारों, पारंपरिक स्वशासन और पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों पर चर्चा हुई. इस दौरान ग्राम प्रधानों को कानून के अधिकारों के साथ उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी देने और गांवों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पेसा कानून का उद्देश्य … Read More

जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

जोहार लाइव ब्यूरो सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर की जांच कराने की मांग की गई थी. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता मूल रूप से अपने उस पुराने आदेश की समीक्षा चाहता है, जिसके जरिए सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर रद्द कर दी थीं. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ एल. रामनाथन की ओर से दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई कर रही थी. याचिकाकर्ता ने दलील दी … Read More

कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

जोहार लाइव ब्यूरो जिस व्यवस्था में किसी समुदाय की पहचान उसकी सामाजिक हैसियत से तय होती हो, वहां उस समुदाय को सत्ता में अपनी हिस्सेदारी दिलाने के लिए केवल आवाज उठाना काफी नहीं होता, संगठन और राजनीतिक ताकत भी चाहिए. कांशीराम ने इसी विचार को अपनी राजनीति का आधार बनाया. उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ी, वंचित समुदायों के कर्मचारियों को संगठित किया, सामाजिक आंदोलन खड़ा किया और फिर बहुजन समाज पार्टी (BSP) बनाकर चुनावी राजनीति में उतर गए. उनका लक्ष्य था कि दलित, आदिवासी, पिछड़े और दूसरे वंचित समुदाय केवल राजनीतिक दलों के वोट बैंक बनकर न रहें, बल्कि अपने नेतृत्व … Read More

सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने गुरुवार को बल प्रयोग की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों की मांगों को सहानुभूति के साथ सुना जाना चाहिए. 21वें फिक्की उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन में पत्रकारों से बात करते हुए जोशी ने कहा कि “छात्र हमारे बच्चे हैं.” भाजपा नेता ने दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच कहा, “छात्रों की उचित या जायज मांगों को हमेशा सुना जाना चाहिए और उन्हें बहुत अधिक सहानुभूति के साथ सुना जाना चाहिए. लाठियों का इस्तेमाल करने का यह तरीका उचित नहीं है. आप इस तरह कभी कोई समाधान नहीं निकाल … Read More

नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में स्थित बांकड़ा मस्जिद में नमाज फिर शुरू कराने की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने मस्जिद में नमाज की अनुमति देने की मांग का विरोध किया. एएआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एसएन मुखर्जी ने अदालत में कहा कि नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है और इसके लिए किसी खास मस्जिद में जाना अनिवार्य नहीं है. उनका कहना था कि धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में विमानन और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं … Read More

नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा कि उनके अभिनय में जो तीव्रता, अलग पहचान और प्रभाव था, वह बहुत कम कलाकारों में देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर हर भूमिका में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता लेकर आते थे और उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि नाना पाटेकर अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी जाने जाते थे. वह जिन बातों में विश्वास रखते थे, उन्हें व्यक्त करने में कभी हिचकिचाते नहीं थे. … Read More

रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड समेत देश के कई नेताओं ने शोक जताया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यपाल संतोष गंगवार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों रघुबर दास और चंपई सोरेन समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की. रूपी सोरेन के निधन पर आई प्रतिक्रियाओं में उनके पारिवारिक जीवन के साथ-साथ झारखंड आंदोलन के दौर में उनकी भूमिका का भी उल्लेख किया गया. नेताओं ने कहा कि उन्होंने शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन … Read More

दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

विजय उराँव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 7 अक्टूबर 2026 को रांची में निधन हो गया. वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार को उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया. बाद में चिकित्सकों ने उनके निधन की पुष्टि की. रूपी सोरेन की पहचान सिर्फ शिबू सोरेन की … Read More

झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के झारखंड दौरे से एक दिन पहले कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुधवार 7 अक्टूबर को नेपाल हाउस में विभाग की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में योजनाओं की प्रगति, उनके काम और किसानों व अन्य लाभुकों तक पहुंच की जानकारी ली गई. बैठक में यह भी देखा गया कि योजनाओं के लिए मिली राशि का कितना और किस तरह इस्तेमाल हुआ है. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के काम में बेवजह देरी न हो और स्वीकृत राशि का समय पर सही … Read More

Narendra Modi

25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

जोहार लाइव ब्यूरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक सफर, चुनौतियों, आलोचनाओं और देश की विकास यात्रा का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन इस मुकाम तक पहुंचेंगे. मोदी ने कहा कि बतौर हेड ऑफ द गवर्नमेंट सेवा करते हुए उनके 25 साल पूरे … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More