Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मोतिहारी के रेल गुमटी संख्या 170 के पास पुल ध्वस्त, छपराबहास-सुगौली मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद
    बिहार

    मोतिहारी के रेल गुमटी संख्या 170 के पास पुल ध्वस्त, छपराबहास-सुगौली मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मोतिहारी. बाढ़ के पानी के अधिक दबाव से छपराबहास रेल गुमटी संख्या 170 के समीप मुख्य सुगौली मार्ग में गुरुवार की शाम पुल ध्वस्त हो गया. इससे छपराबहास- सुगौली मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद हो जाने से अब वाया छपवा होते हुए सुगौली जाना पड़ेगा. यानी करीब आठ किलोमीटर की दूरी बढ़ेगी. वहीं, छपराबहास के लोगों को भी मोतिहारी जाने के लिए सुगौली मुख्य मार्ग के ब्रह्मस्थान से छगराहा होते हुए मुख्य राजमार्ग पर होकर जाना पड़ेगा जिससे भी करीब आठ किलोमीटर का लंबी यात्रा करनी होगी. इस पुल के ध्वस्त हो जाने से पानी का बहाव और तेज हो गया है, जिससे बभनटोली, चिकनौटा आदि गांवों में बाढ़ का जलस्तर अभी से ही बढ़ने लगा है.

    यहां बताते चलें कि इस मार्ग पर राजमार्ग के किनारे स्थित हनुमान मंदिर से होकर छपराबहास-सुगौली मुख्य पथ होते हुए रक्सौल जाने वाले यात्रियों के गाड़ियों का बड़ा दबाव रहता था. मुख्य मार्ग होने से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटी बड़ी गाड़ियों के गुजरने से करीब आठ से दस किलोमीटर की यात्रा कम हो जाती थी. पथ निर्माण विभाग के इस सड़क पर पुल ध्वस्त हो जाने से अब लंबे समय तक मार्ग बंद रहने की संभावना है.

    वहीं, इसको लेकर पूर्व पंसस अनिरुद्ध सिंह,धर्मेंद्र झा, विजय तिवारी,मो.लालबाबू आदि ने बताया कि बाढ़ के दबाव के कारण पुल ध्वस्त होने से पूरी तरह इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया. इस पुल को ईंंट पत्थर से भरने से भी भारी नुकसान होगा. वहीं सीओ धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि ध्वस्त हुए पुल से यातायात के समाधन के दिशा में कार्य कराया जाएगा. वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है.

    Bihar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदरभंगा ब्लास्ट में सलीम, कफील, इमरान, नासिर की पटना NIA कोर्ट में पेशी आज, मांगी जाएगी रिमांड
    Next Article आरोपी के भय से रांची में छुप कर रह रही थी पीड़िता, चार माह बाद थाने में मामला दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.