Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»दरभंगा ब्लास्ट में सलीम, कफील, इमरान, नासिर की पटना NIA कोर्ट में पेशी आज, मांगी जाएगी रिमांड
    बिहार

    दरभंगा ब्लास्ट में सलीम, कफील, इमरान, नासिर की पटना NIA कोर्ट में पेशी आज, मांगी जाएगी रिमांड

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना. दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में अब तक कई अहम गिरफ्तारियां हो चुकी है. गिरफ्तार संदिग्‍ध आतंकियों में से तीन से NIA ने पिछले लगभग एक हफ्ते के दौरान दिल्ली में लंबी पूछताछ की है. पूछताछ के बाद NIA टीम कफील, इमरान और नासिर को गुरुवार की शाम पटना लेकर आ गई थी. इन सभी को ATS की कड़ी सुरक्षा के बीच पटना स्थित ATS मुख्यालय में रखा गया है. रिमांड अवधि पूरा होने के कारण शुक्रवार को इन तीनों आतंकियों के साथ इन लोगों के आका सलीम को भी पटना स्थित NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि पटना सिविल कोर्ट ने इन्हें 9 जुलाई तक रिमांड पर रखने का निर्देश दिया था, जिसके बाद NIA नासिर, इमरान और कफील को पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई थी.

    NIA के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर में इन सभी को ATS की कड़ी सुरक्षा के बीच NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा और कोर्ट से एक बार फिर से इनकी रिमांड मांगी जाएगी. अगर सलीम की तबीयत पूरी तरह ठीक रही तो उसे भी रिमांड पर देने की मांग NIA कोर्ट से की जाएगी.

    गौरतलब है कि NIA ने नासिर मलिक और इमरान मलिक को हैदराबाद से बीते 30 जून को गिरफ्तार किया था. इसके बाद दोनों को NIA कोर्ट में पेश किए जाने के बाद सात दिन के रिमांड पर भेजा गया था. गिरफ्तार दोनों आतंकी सगे भाई बताए जाते हैं. वे पूर्व में सिमी के लिए काम कर चुके हैं. इसके लिए करोड़ों की फंडिंग ISI और लश्कर के द्वारा की गई थी. इस मामले में शामली के कुछ नामी लेडीज सूट कारोबारी NIA के रडार पर हैं.

    NIA ने UP ATS के सहयोग से सलीम और कफील को UP के शामली से 2 जून को गिरफ्तार किया था और तीन को पटना NIA कोर्ट में पेश किया था. इसके बाद NIA ने कफील को रिमांड पर देने की मांग कोर्ट से की थी. कोर्ट ने कफील को 6 दिनों के लिए NIA को रिमांड पर दे दिया था और सलीम को 6 दिनों की न्याययिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया था.

    बता दें कि 17 जून को दरभंगा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन से पार्सल उतारने के क्रम में ब्लास्ट हो गया था. इसके बाद से ही हमले के आतंकी कनेक्शन खंगाले जाने लगे थे. अब तक इस मामले में UP ATS ने शामली से सलीम और कफील नामक दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया था. वहीं, ISI के लिए काम करने वाले नासिर और इमरान को तेलंगाना ATS ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था. फिलहाल NIA इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    Bihar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र पर बिना मास्‍क पहने पहुंचे तो 50 रुपये फाइन
    Next Article मोतिहारी के रेल गुमटी संख्या 170 के पास पुल ध्वस्त, छपराबहास-सुगौली मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.