Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद
    ट्रेंडिंग

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 13, 2026Updated:May 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सम्राट कैबिनेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सम्राट सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में पांच जिलों में ग्रामीण एसपी (Rural SP) के नए पद बनाने को मंजूरी दे दी गई। सरकार का फैसला है कि इससे ग्रामीण इलाकों में पुलिसिंग बेहतर होगी और अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। करीब 40 मिनट चली इस बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी, लेकिन ग्रामीण एसपी की नियुक्ति वाला फैसला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

    इन जिलों में होंगे ग्रामीण एसपी

    सरकार ने पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, वैशाली, मधुबनी और सीवान में ग्रामीण एसपी की तैनाती का फैसला किया है। इसके लिए पांच नए पद सृजित किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि ये जिले अपराध, जमीन विवाद, साम्प्रदायिक तनाव और सीमावर्ती गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं। ऐसे में अतिरिक्त पुलिस निगरानी की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। पूर्वी चंपारण और सीवान जैसे जिलों में सीमा से जुड़े मसले और संगठित अपराध की चुनौती बनी रहती है। वहीं वैशाली, समस्तीपुर और मधुबनी में भी समय-समय पर आपराधिक घटनाएं और सामाजिक तनाव देखने को मिलता रहा है। सरकार की कोशिश है कि ग्रामीण एसपी की तैनाती से गांव-कस्बों तक पुलिस की पकड़ मजबूत हो और त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।

    महिलाओं के लिए भी बड़ी घोषणा

    कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए भी एक अहम फैसला लिया गया। सरकार ने ‘मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना’ को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत अगर महिलाएं चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदती हैं, तो उन्हें 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटी या बाइक खरीदने पर 12 हजार रुपये तक की सहायता मिलेगी। सरकार का कहना है कि इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा।

    विकास कार्यों के लिए बड़ा कर्ज

    कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास कार्यों के लिए बड़े पैमाने पर कर्ज लेने का भी फैसला किया गया। सरकार वित्तीय वर्ष 2025-27 के दौरान 72 हजार 901 करोड़ रुपये तक का कर्ज लेगी। बताया गया है कि यह राशि अलग-अलग विकास योजनाओं और बुनियादी ढांचे के कामों पर खर्च की जाएगी। कैबिनेट के फैसलों से साफ है कि सरकार एक तरफ कानून-व्यवस्था को मजबूत करना चाहती है, तो दूसरी तरफ विकास और रोजगार से जुड़े कदमों पर भी जोर दे रही है।

    Also Read : PLFI उग्रवादी मोहन कुमार चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, मिट्टी में गाड़कर छिपाए हथियार बरामद
    Bihar Cabinet Decision Bihar Latest News Bihar law and order Bihar police East Champaran news electric vehicle scheme Bihar Madhubani News News Samvad Rural SP Bihar Samastipur News Samrat Choudhary government siwan news Today News Trending News Vaishali news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePLFI उग्रवादी मोहन कुमार चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, मिट्टी में गाड़कर छिपाए हथियार बरामद
    Next Article कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार शर्म नहीं, बल्कि जश्न : प्रतुल शाहदेव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.