Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 4:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»PLFI उग्रवादी मोहन कुमार चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, मिट्टी में गाड़कर छिपाए हथियार बरामद
    खूंटी

    PLFI उग्रवादी मोहन कुमार चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, मिट्टी में गाड़कर छिपाए हथियार बरामद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 13, 2026Updated:May 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PLFI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादी का नाम मोहन कुमार उर्फ राजेश महतो उर्फ राजेश यादव बताया गया। वह रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के गायत्री नगर का निवासी है। उसके पास से हथियार, गोलियां, उग्रवादी पर्चे और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी कई गंभीर मामलों में वांछित था और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।

    भागने की कोशिश में दबोचा गया

    एसपी ऋषभ गर्ग ने मीडिया को बताया कि 12 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि कर्रा थाना के एक मामले का प्राथमिकी अभियुक्त और PLFI का सक्रिय सदस्य राजेश महतो उर्फ राजेश यादव खूंटी आने वाला है। सूचना मिलते ही तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। छापेमारी के दौरान खूंटी-तिरला मार्ग स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां दीं। इसके बाद उसकी निशानदेही पर ग्राम कटमकुकू में एक नवनिर्मित मकान में छापेमारी की गई। यहां मिट्टी में गाड़कर छिपाकर रखे गए हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा गोलियां, PLFI के दो पर्चे, तीन मोबाइल फोन और एक छोटा बैग बरामद किया है।

    कई मामलों में पहले से दर्ज हैं केस

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ बेड़ो, कर्रा, खूंटी और तोरपा थाना में कई मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, हिंसक वारदात और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े आरोप शामिल हैं। उसका एक मामला एनआईए तक भी पहुंच चुका है। हाल ही में कर्रा थाना के दो मामलों में भी उसका नाम सामने आया था। इससे पहले भी वह पुलिस की निगरानी में था। एसपी का मानना है कि इस गिरफ्तारी से जिले में उग्रवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

    Also Read : दुमका में नाबालिग से गैंगरे’प, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    PLFI Militant Mohan Kumar Nabbed by Khunti Police; Weapons Hidden by Burying in the Ground Recovered PLFI उग्रवादी मोहन कुमार चढ़ा खूंची पुलिस के हत्थे मिट्टी में गाड़कर छिपाए हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईसीएल-बीसीसीएल पहुंचे कोयला राज्य मंत्री, झरिया के लोगों को राहत की उम्मीद
    Next Article बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    May 13, 2026
    झारखंड

    ईसीएल-बीसीसीएल पहुंचे कोयला राज्य मंत्री, झरिया के लोगों को राहत की उम्मीद

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुमका में नाबालिग से गैंगरे’प, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    May 13, 2026
    Latest Posts

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    May 13, 2026

    PLFI उग्रवादी मोहन कुमार चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, मिट्टी में गाड़कर छिपाए हथियार बरामद

    May 13, 2026

    ईसीएल-बीसीसीएल पहुंचे कोयला राज्य मंत्री, झरिया के लोगों को राहत की उम्मीद

    May 13, 2026

    दुमका में नाबालिग से गैंगरे’प, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    May 13, 2026

    रांची में मोबाइल छिनतई पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.