Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम
    झारखंड

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 20, 2026Updated:May 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में 24 मई को होने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल कार्यालय में मंगलवार को अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने की। इस बार रांची के कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर 16,531 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

    यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक लिया जाएगा। बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आयुक्त के सचिव आलोक कुमार ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की ब्रीफिंग दी।

    केंद्रों पर पानी, बिजली और बैठने की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

    आयुक्त मनोज कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी पेयजल, बिजली, शौचालय या बैठने की व्यवस्था में कमी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण परीक्षा से एक दिन पहले ही पूरा करने को कहा गया है, ताकि समय रहते कमियों को दूर किया जा सके।

    सुरक्षा को लेकर खास तैयारी

    परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा अलग से पुलिस टीम भी मौजूद रहेगी, जिसमें तीन पुरुष और दो महिला पुलिसकर्मी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की एंट्री के समय मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने प्रश्न पत्रों की सुरक्षित ढुलाई और परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जीपीओ तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। आयुक्त ने कहा कि 23 और 24 मई को परीक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और किसी अन्य कार्यक्रम को इन तारीखों में नहीं रखा जाएगा।

    एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की होगी जांच

    परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का पहचान पत्र से मिलान अनिवार्य रूप से किया जाएगा। सभी अधिकारियों को UPSC की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। आयुक्त ने साफ कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी और सतर्कता के साथ निर्वहन करें, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। बैठक में आयुक्त के सचिव आलोक कुमार, रांची के नगर पुलिस अधीक्षक, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, निदेशक पोस्टल सर्विस, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    Civil Services Preliminary Exam Ranchi administration Ranchi Exam Update ranchi news Ranchi UPSC Exam Center UPSC 2026 News UPSC Candidates Ranchi UPSC Civil Services Exam UPSC Exam Arrangement UPSC Exam Guidelines UPSC Exam Ranchi UPSC Exam Security UPSC Prelims 2026
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी
    Next Article दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    Related Posts

    क्राइम

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.