Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी
    झारखंड

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 20, 2026Updated:May 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : चंदनकियारी प्रखंड के दुबेकांटा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। हादसे में एक दंपती की मौत के बाद उनके तीन छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। माता-पिता के असमय निधन के बाद अब पल्लवी, विमल मांझी और विधुत मांझी के सामने जिंदगी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को विधायक उमाकांत रजक, डीसी अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीणा सहित कई अधिकारी बच्चों के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। बच्चों की स्थिति देखकर अधिकारियों ने हरसिगुन मदद का भरोसा दिया। डीसी अजय नाथ झा ने मौके पर मौजूद बीडीओ और पंचायत सेवक को साफ निर्देश दिया कि बच्चों को भोजन और जरूरी सुविधाओं में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार बच्चों की स्थिति पर नजर रखने और जरूरत के हिसाब से हर मदद पहुंचाई जाएगी।

    जरूरी दस्तावेज जल्द बनाने का निर्देश

    डीसी ने अधिकारियों को बच्चों के माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी कागजात प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने का निर्देश दिया। प्रशासन का कहना है कि दस्तावेज जल्दी तैयार होने से बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।

    बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी

    प्रशासन ने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों का नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट व नावाडीह में सुनिश्चित कराया जाए। ताकि हादसे के बाद भी उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें बेहतर माहौल मिल सके।

    मानसिक सहारे के लिए होगी काउंसलिंग

    माता-पिता को खोने के बाद बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने काउंसलिंग की भी व्यवस्था करने का फैसला लिया है। DC ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि किसी गैर सरकारी संस्था की मदद से बच्चों की काउंसलिंग, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और भविष्य की योजना तैयार की जाए। प्रशासन बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बैंक खाते खुलवाने की भी तैयारी कर रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बच्चों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि सुरक्षित रखी जाए और जरूरत पड़ने पर फिक्स डिपॉजिट भी कराया जाए।

    अबुआ आवास या पीएम आवास से मिलेगा घर

    प्रशासन ने बच्चों के लिए आवास की व्यवस्था को लेकर भी पहल शुरू कर दी है। DC ने बीडीओ को निर्देश दिया कि अबुआ आवास योजना या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर स्वीकृत कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला स्तर पर भेजा जाए। डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे मामलों को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्रावधानों के तहत अधिकतम सहायता दिलाई जाएगी। इस दौरान विधायक उमाकांत रजक और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण किया।

    Also Read : गाड़ी ट्रांसफर से लेकर डुप्लीकेट RC तक, अब सबकुछ ऑनलाइन, डीटीओ की नई सुविधा शुरू
    bokaro news Breaking news Chandankiyari accident District Administration Orphan Children Road accident Jharkhand Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगाड़ी ट्रांसफर से लेकर डुप्लीकेट RC तक, अब सबकुछ ऑनलाइन, डीटीओ की नई सुविधा शुरू
    Next Article रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    Related Posts

    क्राइम

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.