Ranchi/Jamshedpur : बिष्टुपुर डीडी बार हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे बार मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। जमशेदपुर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और लोकेशन मिलने के बाद पूरी सूचना राजस्थान पुलिस से शेयर किया और राजस्थान पुलिस ने नीरज सिंह को खाटू श्याम मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के बाद से नीरज सिंह जमशेदपुर से गायब थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। अब झारखंड पुलिस की एक टीम उन्हें वापस लाने के लिए राजस्थान रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि बार मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है।

