Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र पर बिना मास्‍क पहने पहुंचे तो 50 रुपये फाइन
    बिहार

    बिहार पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र पर बिना मास्‍क पहने पहुंचे तो 50 रुपये फाइन

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना. कोरोना वायरस के इस दौर में बिहार में पंचायत चुनाव कराना राज्य निर्वाचन आयोग के लिए बड़ी चुनौती है. यही कारण है कि राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तैयारियों से लेकर मतदान और मतगणना तक कोरोना से बचाव के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम करने में लगा है. पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और प्रत्याशियों के साथ-साथ मतदाताओं को वैश्विक महामारी से बचाने के लिए विशेष एहतियात बरतने की हिदायत आयोग द्वारा दी गई है.

    बिना मास्क के अगर कोई मतदाता वोट देने जाता है तो उसे तत्काल 50 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा. मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की ओर से भी मास्क का प्रबंध किया जाएगा. इसके बाद भी अगर कोई निर्देशों की अवहेलना करते पाया जाता है तो फिर आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के अनुसार उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर प्रशिक्षण, नामांकन और मतदान के अलावा मतगणना के लिए भी अधिकारियों के लिए तमाम तरह के गाइडलाइन जारी किए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उम्मीदवारों को 5 से अधिक लोगों के समूह में प्रचार करने की इजाजत नहीं होगी. साथ ही कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करना भी उनके लिए जरूरी होगा. प्रशिक्षण वाली जगहों के अलावा मतदान केंद्रों के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा.

    यही नहीं जो कर्मी और अधिकारी प्रशिक्षण लेने पहुंचेंगे उनके लिए थर्मल स्क्रीनिंग की तो व्यवस्था होगी ही साथ ही जरूरत पड़ने पर की पीपीई किट भी उपलब्‍ध कराई जाएगी. निर्वाचन आयोग द्वारा यह बताया गया है कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और साथ ही उनके शरीर का तापमान निर्धारित मानक से अधिक पाए जाने पर उन्हें प्रिंटेड टोकन नंबर भी दिया जाएगा. इसका मकसद यह होगा कि ऐसे मतदाताओं से अंतिम घंटे में मतदान कराया जाएगा.

    एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 850 मतदाता

    आयोग ने व्यवस्था की है कि अधिकतम 850 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र का गठन किया जाए. ऑनलाइन नामांकन का भी विकल्प रखा जाएगा. आवेदक के साथ 1 प्रस्तावक को ही नामांकन के समय कार्यालय पहुंचने की अनुमति दी जाएगी. नामांकन के समय आवेदक को एक ही वाहन लेकर नामांकन केंद्र तक पहुंचना होगा. निर्वाचन आयोग द्वारा यह भी व्यवस्था की गई है कि चुनाव चिन्ह यानी उम्मीदवार का जो सिंबल होगा उसके आवंटन के समय निर्वाचित पदाधिकारी के सामने केवल आवेदक या फिर उसके द्वारा अधिकृत किए गए एजेंट के ही जानें कि अनुमति होगी. चुनावी सभा में भाग लेने वालों की संख्या उतनी होनी चाहिए जितना राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित किया गया हो.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑक्सीजन की सप्लाई और उपलब्धता पर कुछ देर में करेंगे उच्च स्तरीय बैठक
    Next Article दरभंगा ब्लास्ट में सलीम, कफील, इमरान, नासिर की पटना NIA कोर्ट में पेशी आज, मांगी जाएगी रिमांड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.