Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : भूमि विवाद में एसिड अटैक, 12 लोग गंभीर रूप से झुलसे
    बिहार

    बिहार : भूमि विवाद में एसिड अटैक, 12 लोग गंभीर रूप से झुलसे

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में आज दो भाइयों के बीच भूमि विवाद के दौरान एसिड अटैक में 12 लोग गंभीर रूप से झुलसे गये जिनमें कई महिलायें भी शामिल हैं।

    पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के केवटा गांव में सहोदर भाई जीवछ राय और विष्णुदेव राय के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई। इस झड़प में विष्णु देव राय ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ दूसरे भाई के परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया।

    सूत्रों ने बताया कि एसिड अटैक में दोनों पक्षों से छह महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों मे जीवछ राय, प्रेम कुमार राय, अरूण राय, चंद्रकला देवी,अनूठा देवी,अनीता देवी, भूपदेव राय, र्निभय राय एवं ग्रामीण राम दुलारी देवी शामिल है।

    जबकि दूसरे पक्ष से विष्णु देव राय उसकी पत्नी तारा देवी और पुत्री प्रियंका कुमारी शामिल है। सभी घायलों को समस्तीपुर और दलसिंहसराय के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत चिंताजनक बताई जाती है।

    इधर, पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से जिले के दलसिंहसराय में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    लॉकडाउन में पाठकों की पसंद बना www.joharlive.com

    डिजिटल युग में यूजर्स के क्लिक पाने के होड़ में कई बार इंटरनेट के माध्यमों से मिलनी वाली खबरों पर भरोसा कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान ऐतिहासिक तौर पर भारत के हजारों पाठकों तक पहुंच कर www.joharlive.com ने साबित किया है कि देश ही नहीं विदेशों के भी पाठकों ने विश्वसनीय खबरों के लिए www.joharlive.com का रुख किया है। लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग डिजिटल माध्यमों जैसे गूगल, फेसबुक, ट्विटर व कई अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों ने www.joharlive.com की खबरों को पढ़ा।

    #Bihar News Acid attack Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, अधिकारी बनकर लोगों के बैंक खातों से निकलता था पैसे
    Next Article राहुल गांधी बोले, कोरोना की लड़ाई में पारदर्शिता अपनाये केंद्र

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौ’त, 25 से ज्यादा झुलसे

    June 4, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.