Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»राहुल गांधी बोले, कोरोना की लड़ाई में पारदर्शिता अपनाये केंद्र
    देश

    राहुल गांधी बोले, कोरोना की लड़ाई में पारदर्शिता अपनाये केंद्र

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी को एक गंभीर चुनौती बताते हुए कहा है कि केंद्र सरकार अकेले इससे नहीं लड़ सकती है इसलिए उसे राज्य सरकारों को साथ लेकर पारदर्शिता के साथ इसका सामना करना चाहिए और रणनीतिक तरीके से लॉकडाउन खोलना चाहिए।

    श्री गांधी ने शुक्रवार को यहां वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना की देश में आज जो स्थिति है उस पर काबू पाने के लिए और आगे निकल कर काम करने की जरूरत है। यह काम केंद्र सरकार अकेले नहीं कर सकती बल्कि इसके लिए राज्यों को साथ लेना चाहिए। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई जिलों के जिलाधिकारी इस स्थिति से और बेहतर तरीके से निपट सकते हैं इसलिए केंद्र सरकार को कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जिला स्तर तक ले जाने की आवश्यकता है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र को मुख्यमंत्रियों पर और मुख्यमंत्रियों को अपने जिलाधिकारियों पर भरोसा कर ही इस लड़ाई को लड़ना है। एक दूसरे पर भरोसा नहीं होगा तो बहुत बडा संकट पैदा होगा इसलिए इस काम में पारदर्शिता अपनाते हुए कोराेना के खिलाफ जिला स्तर पर लड़ने की जरूरत है। इस लड़ाई को प्रधानमंत्री कार्यालय से नहीं बल्कि जिला स्तर पर ले जाकर लड़ना होगा तब ही इस पर काबू पाया जा सकता है।

    लॉकडाउन खोलने संबंधी एक सवाल पर उन्होंने कहा कि इसको रणनीतिक तरीके से खोलने की आवश्यकता है और प्रवासी मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर विचार किया जाना चाहिए।

    लॉकडाउन में पाठकों की पसंद बना www.joharlive.com

    डिजिटल युग में यूजर्स के क्लिक पाने के होड़ में कई बार इंटरनेट के माध्यमों से मिलनी वाली खबरों पर भरोसा कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान ऐतिहासिक तौर पर भारत के हजारों पाठकों तक पहुंच कर www.joharlive.com ने साबित किया है कि देश ही नहीं विदेशों के भी पाठकों ने विश्वसनीय खबरों के लिए www.joharlive.com का रुख किया है। लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग डिजिटल माध्यमों जैसे गूगल, फेसबुक, ट्विटर व कई अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों ने www.joharlive.com की खबरों को पढ़ा।

    #National News Corona Latest news Rahul Gandhi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : भूमि विवाद में एसिड अटैक, 12 लोग गंभीर रूप से झुलसे
    Next Article सीबीएसई की बची हुई दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.