Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में बड़ा हादसा : शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, सिलेंडर फटा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
    ट्रेंडिंग

    बिहार में बड़ा हादसा : शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, सिलेंडर फटा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दरभंगा : बिहार के दरभंगा में बड़ा हादसा हो गया है. एक शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी के कारण लगी आग ने 6 लोगों की जान ले ली है. इस दर्दनाक घटना से शादी का जश्न मातम में बदल गया.

    जानकारी के मुताबिक, बिहार के दरभंगा में एक शादी समारोह में आतिशबाजी के कारण आग लग गई. कुछ ही देर में आग की लपटें सिलेंडर और डीजल स्टॉक तक पहुंच गईं, जिससे जोरदार विस्फोट हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने में जुट गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह हादसा गुरुवार की रात बहेड़ा थाने के आंतोर गांव में छगन पासवान की बेटी की शादी के दौरान हुआ. घटना के बाद गांव में मातम छा गया है.

    ऐसे लगी आग

    बारातियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था रामचन्द्र पासवान के आवासीय परिसर में लगे शामियाने में की गयी थी. बारात आने के बाद जमकर आतिशबाजी की गई. जिसकी चिंगारी छप्पर पर जा गिरी. देखते ही देखते पूरे टेंट में आग लग गई. जिससे वहां रखे सिलेंडर और डीजल का स्टॉक फट गया. इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है.

    आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया. इस दौरान आग की लपटें वहां रखे सिलेंडर तक पहुंच गईं, जिससे विस्फोट हो गया. सिलेंडर फटने से निकली आग की लपटों ने रामचन्द्र पासवान के दरवाजे पर रखे डीजल के स्टॉक को अपनी चपेट में ले लिया. परिवार के 6 लोगों के साथ ही तीन मवेशियों की भी मौत हो गई.

    दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर मदद कर रहा है. घटना के पीछे के कारणों की जांच के लिए एक टीम भेजी जा रही है.

    ये भी पढ़ें : अगले सात दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, सावधानी बरतने की अपील  

    Accident Bihar cylinder Darbhanga diesel explosion Johar Live thatch छप्पर जोहार लाइव डीजल दरभंगा बिहार विस्फोट सिलेंडर हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगले सात दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, सावधानी बरतने की अपील  
    Next Article लोकसभा चुनाव : देशभर में दूसरे चरण का मतदान जारी, वित्त मंत्री सीतारमण और द्रविड़-कुंबले ने डाला वोट

    Related Posts

    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    Latest Posts

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.