Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»संदेशखाली जाने के दौरान बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी समेत अन्य नेताओं को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
    ट्रेंडिंग

    संदेशखाली जाने के दौरान बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी समेत अन्य नेताओं को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल में संदेशखाली जाने के लिये निकले भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी, विधायक अग्निमित्रा पाल और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा विधानगर पुलिस ने न्यू टाउन में रोक दिया है. बाद में पुलिस ने सांसद लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल सहित कई महिला नेताओं को हिरासत में ले लिया.

    #WATCH | Women leaders of West Bengal BJP stopped by the security forces in New Town, Kolkata. They were enroute to Sandeshkhali. pic.twitter.com/aQqi97Rlfd

    — ANI (@ANI) March 7, 2024

    ममता बनर्जी डरी हुई हैं-लॉकेट चटर्जी

    पश्चिम बंगाल की भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘पूरा देश संदेशखाली की स्थिति देख रहा है, लेकिन सीएम ममता बनर्जी संदेशखाली जाने के बजाय टीएमसी की रैली में भाग ले रही हैं. ममता बनर्जी डरी हुई हैं. बंगाल में कई संदेशखाली हैं. एक दिन, पश्चिम बंगाल के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि ममता बनर्जी सड़क पर आ जाएं. पुलिस हमें गिरफ्तार क्यों कर रही है, हमने क्या किया है?’

    ममता बनर्जी का वोट बैंक हैं-अग्निमित्रा पॉल

    बंगाल की भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा,  ‘रोहिंग्या ममता बनर्जी का वोट बैंक हैं. राष्ट्रवादी मुस्लिम और राज्य के हिंदू उन्हें वोट नहीं देंगे. शेख शाहजहां जैसे अपराधी रोहिंग्याओं को पश्चिम बंगाल में घुसने में मदद कर रहे हैं.’

    क्या है संदेशखाली विवाद

    कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर, सुंदरबन की सीमाओं पर स्थित संदेशखाली इलाका एक महीने से अधिक समय से शाहजहां और उनके समर्थकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के साथ उबाल पर है. दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे. इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं. शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है. वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है.

    इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता की गोली मार कर हत्या, पुलिस कर रही जांच

     

    arrested Bengal Police BJP MP Locket Chatterjee City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Sandeshkhali Today's News आज की खबर करंट न्यूज गिरफ्तार जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बंगाल पुलिस बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज संदेशखाली सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता की गोली मार कर हत्या, पुलिस कर रही जांच
    Next Article पुलिस के आला अधिकारियों के साथ इलेक्शन कमीशन की बैठक, भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने पर मंथन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.