Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 7:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पुलिस के आला अधिकारियों के साथ इलेक्शन कमीशन की बैठक, भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने पर मंथन
    झारखंड

    पुलिस के आला अधिकारियों के साथ इलेक्शन कमीशन की बैठक, भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने पर मंथन

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2024Updated:March 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: होटल बीएनआर चाणक्या में इलेक्शन कमीशन की गाइडलाइन के अनुसार तैयारियों को लेकर समीक्षा हुई. जिसमें निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ-साथ चुनाव कार्यों में लगे राज्य के सभी आईजी, डीआईजी, डीसी, एसएसपी, एसपी सहित डीईओ और नोडल अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में पुलिस मुख्यालय के कई अधिकारी और आईजी ऑपरेशन भी मौजूद है. राज्य में भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से तैयारियों पर चर्चा की गई. इसके अलावा मतदान केंद्र, संवेदनशील इलाकों और नक्सल प्रभावित इलाकों में कैसे शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराया जाए इसके बारे में निर्देश दिए गए.

    मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं जरूरी

    लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राज्य के मतदान केन्द्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित होने से बेहतर परिणाम सामने आएंगे. मतदाता मतदान केंद्र पर ज्यादा से ज्यादा पहुंचेंगे. इससे मतदान प्रतिशत बेहतर हो सकेगा. इसके लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ आपसी समन्वय से काम करने की आवश्यकता है. निर्वाचन कार्य में सभी इमानदारी पूर्वक कर्तव्य निर्वहन करें. सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने-अपने जिले में चल रहे निर्वाचन से संबंधित कार्यों को ससमय पूर्ण करें. निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की कोताही अक्षम्य है. यह बातें झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के.रवि कुमार ने कही. वे आज लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत अबतक की गई तैयारियों को लेकर रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त, आईजी, डीआईजी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक आदि निर्वाचन कार्य से जुड़े वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

    नक्सल प्रभावित इलाकों में सतर्क

    लोकसभा चुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है. इस दौरान लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए है. खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटिंग कैसे हो इसपर फोकस करने को कहा गया है. इसके अलावा चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि पिछले दिनों चुनाव के दौरान किस तरह की परेशानियां सामने आई. अगर कोई नक्सली गिरोह एक्टिव है तो उससे निपटने के इंतजाम करे. बता दें कि इससे पहले भी पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक हुई थी. जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए आने वाले स्टार प्रचारकों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारियां करने का निर्देश दिया गया था.

    ये भी दिया निर्देश

    • मतदान केन्द्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित हो
    • निर्वाचन से संबंधित कार्यों को ससमय पूर्ण करें जिला निर्वाचन पदाधिकारी
    • लोकसभा चुनाव में राज्य के सभी मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केंद्र (मॉडल बूथ) के रूप में करें तैयार
    • गर्मी के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर शेड एवं पेयजल की व्यवस्था करें सुनिश्चित
    • मतदान केन्द्रों पर की गई बेहतर व्यवस्था के लिए बीएलओ होंगे सम्मानित
    • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी जिलों में चल रहे निर्वाचन कार्य की तैयारियों की राज्यस्तरीय समीक्षा की

    ये भी पढ़ें: एचईसी लिमिटेड के समर्थन में उतरा सीटू, 9 मार्च को सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आईजी आज की खबर इलेक्शन कमीशन उपायुक्त एसएसपी एसपी करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डीआईजी डीसी डेली न्यूज ताजा खबर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी निर्वाचन आयोग न्यूज हेडलाइन पुलिस अधीक्षक मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज वरीय पुलिस अधीक्षक सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंदेशखाली जाने के दौरान बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी समेत अन्य नेताओं को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article नवादा की सब्जी मंडी में लगी आग, सात दुकानें जलकर राख

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026
    झारखंड

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026
    Latest Posts

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.