Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»चुनाव से पहले तेजस्वी-मांझी में जुबानी जंग तेज, ‘दामाद आयोग’ पर जीतन राम का पलटवार
    ट्रेंडिंग

    चुनाव से पहले तेजस्वी-मांझी में जुबानी जंग तेज, ‘दामाद आयोग’ पर जीतन राम का पलटवार

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2025Updated:June 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। विपक्ष और सत्ताधारी दल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल रहा है। हाल ही में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों में नियुक्तियों को लेकर तीखा हमला बोला था और इन्हें ‘दामाद आयोग’ करार देकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा था। इस बयान के जवाब में केंद्रीय मंत्री और एमएसएमई विभाग के प्रभारी जीतन राम मांझी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए तीखा पलटवार किया।

    बेटे और दामाद दो तरह के होतें है…
    एक लायक,दूसरा नालायक।
    लायक़ बेटा अपने दम पर UNICEF में नौकरी करते हुए पढ़ाई करता है,UGC(NET) पास करके पीएचडी करता है फिर BPSC द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके विश्वविद्यालय में शिक्षक बन जाता है।
    नालायक बेटा 10वीं पास भी नहीं कर पाता,पिता की कृपा…

    — Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) June 22, 2025

    बेटे और दामाद दो तरह के होते हैं…

    मांझी ने अपने बयान में कहा, “बेटे और दामाद दो तरह के होते हैं… एक लायक, दूसरा नालायक। लायक बेटा अपने दम पर UNICEF में नौकरी करते हुए पढ़ाई करता है, UGC(NET) पास करके पीएचडी करता है, फिर BPSC द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके विश्वविद्यालय में शिक्षक बन जाता है। नालायक बेटा 10वीं पास भी नहीं कर पाता, पिता की कृपा से ही आगे बढ़ता है।” मांझी का यह बयान तेजस्वी यादव पर सीधा हमला माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से तेजस्वी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए।

    मांझी का पलटवार, कहा…

    मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया में यह भी जोड़ा कि चुनाव से पहले इस तरह की बयानबाजी सामान्य है, लेकिन जनता का ध्यान विकास और प्रशासनिक कार्यों पर होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बिहार सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और आयोगों में नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ की गई हैं। मांझी ने कहा, “जनता सब समझती है और वह विकास के आधार पर ही फैसला लेगी।”

    ‘दामाद आयोग’ बयान से बढ़ी सियासी गर्मी

    तेजस्वी यादव के ‘दामाद आयोग’ वाले बयान ने बिहार की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि NDA सरकार ने आयोगों में अपने करीबियों और रिश्तेदारों को नियुक्त किया है, जिसे उन्होंने ‘दामाद आयोग’ का नाम दिया। इस बयान के बाद सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है।

    Also Read : ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान योगासन, रहेंगे पूरे दिन एक्टिव

    allegations and counter allegations appointment controversy Assembly Elections 2025 Bihar Bihar Politics Damad Commission Election Rhetoric Jitan ram Manjhi MSME department NDA Government Opposition Political Activity social media Tejashwi Yadav Union Minister X Platform X प्लेटफॉर्म आरोप-प्रत्यारोप एनडीए सरकार एमएसएमई विभाग केंद्रीय मंत्री चुनावी बयानबाजी जीतन राम मांझी तेजस्वी यादव दामाद आयोग नियुक्ति विवाद बिहार बिहार राजनीति राजनीतिक सरगर्मियां विधानसभा चुनाव 2025 विपक्ष सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में चल रहा बीटेक एडमिशन, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, देखें शेड्यूल
    Next Article छिपकलियों से छुटकारा पाने का असरदार घरेलू उपाय ये स्प्रे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.