Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में चल रहा बीटेक एडमिशन, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, देखें शेड्यूल
    ट्रेंडिंग

    बिहार में चल रहा बीटेक एडमिशन, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, देखें शेड्यूल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 22, 2025Updated:June 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार में बीटेक कोर्स में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार दाखिला जेईई मेन (JEE Main) स्कोर के आधार पर होगा. राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला इसी प्रक्रिया के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा. बता दें कि इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स महत्वपूर्ण तारीखों का विशेष ध्यान रखें.

    Bihar BTech College Admission: जेईई मेन स्कोर से होगा दाखिला

    इस साल बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए जेईई मेन परीक्षा के स्कोर को ही आधार बनाया गया है. यानी जो भी छात्र बिहार के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें जेईई मेन में क्वालीफाई होना जरूरी है. BCECEB की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसमें जेईई मेन रोल नंबर, स्कोर कार्ड, जन्मतिथि, शिक्षा से जुड़े दस्तावेज आदि की जानकारी भरनी होती है.

    ऑनलाइन मोड में होगी काउंसलिंग

    काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में की जा रही है. छात्र BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फिर चॉइस फिलिंग यानी कॉलेज और ब्रांच की प्राथमिकता भरनी होगी. इसके बाद बोर्ड की ओर से सीट अलॉटमेंट किया जाएगा. हर राउंड के बाद छात्रों को अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होता है और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन कराना होता है.

    BCECEB Counselling Schedule: देखें काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

    क्रम संख्याCounselling Scheduleमहत्वपूर्ण तारीखें
    1.रैंक कार्ड का बोर्ड की वेबसाइट पर प्रकाशन19 जून 2025
    2.सीट मैट्रिक्स का वेबसाइट पर प्रकाशन19 जून 2025
    3.सीट आवंटन हेतु ऑनलाइन विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि20 जून 2025
    4.ऑनलाइन विकल्प भरने एवं लॉक करने की अंतिम तिथि25 जून 2025
    5.प्रथम चरण का अनंतिम (प्रोविजनल) सीट आवंटन परिणाम प्रकाशित करने की तिथि28 जून 2025
    6.प्रथम चरण के प्रोविजनल सीट आवंटन पर आपत्ति दर्ज कराने की अवधि (ईमेल के माध्यम से)29 जून से 30 जून 2025

    किन बातों का रखें ध्यान

    छात्रों को काउंसलिंग के दौरान दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखनी चाहिए. इसमें जेईई मेन स्कोर कार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो आदि शामिल हैं. इसके अलावा चॉइस फिलिंग करते समय छात्रों को अपने स्कोर और पिछले वर्षों के कटऑफ को ध्यान में रखते हुए विकल्प भरने चाहिए. एक बार चॉइस लॉक हो जाने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता.

    Also Read : शिक्षकों के लिए नया फरमान, स्थानांतरण स्वीकार नहीं करने पर इतने साल तक रहेंगे आवेदन से वंचित

    BCECEB BCECEB Counseling 2025 BCECEB Update BCECEB अपडेट BCECEB काउंसलिंग 2025 Bihar Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board Bihar Education Bihar Engineering Colleges BTech Admission BTech Counseling BTech Entrance Counseling Process Education news Engineering Admission Engineering Counseling Government College Admission Government Engineering Colleges JEE Main JEE Main Score JEE Score Based Admission technical education इंजीनियरिंग एडमिशन इंजीनियरिंग काउंसलिंग काउंसलिंग प्रक्रिया जेईई मेन जेईई स्कोर आधारित एडमिशन तकनीकी शिक्षा बिहार बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड बिहार शिक्षा बीटेक एडमिशन बीटेक काउंसलिंग बीटेक प्रवेश शिक्षा समाचार सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज सरकारी कॉलेज एडमिशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतालाब में मिली दो मासूम भाइयों की डे’ड बॉडी, इलाके में सनसनी
    Next Article चुनाव से पहले तेजस्वी-मांझी में जुबानी जंग तेज, ‘दामाद आयोग’ पर जीतन राम का पलटवार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.