AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
कादंबिनी गांगुली

कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

मुस्कान चौधरी  आज बेटियां डॉक्टर बन रही हैं, बड़े अस्पताल चला रही हैं और जटिल ऑपरेशन कर रही हैं. लेकिन 19वीं सदी में हालात बिल्कुल अलग थे. उस समय लड़कियों के लिए पढ़ाई से ज्यादा शादी जरूरी मानी जाती थी. ऐसे माहौल में एक महिला ने समाज की हर पुरानी सोच को चुनौती दी. उनका नाम था कादंबिनी गांगुली. उन्होंने सिर्फ डॉक्टर बनकर इतिहास नहीं रचा, बल्कि यह भी साबित किया कि अगर हौसला हो तो समाज की सबसे ऊंची दीवार भी गिराई जा सकती है. करीब 140 साल पहले एक महिला ने इस सोच को खुली चुनौती दी. उनका … Read More

Babulal Marandi

फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

Ranchi : झारखंड भाजपा अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (JSDMS) में करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को किए गए भुगतान की जांच कराने की मांग की है. मरांडी का आरोप है कि जिन कंपनियों को फर्जी बैंक गारंटी देने के आरोप में ब्लैकलिस्ट किया गया था, उन्हें बाद में नियमों की अनदेखी कर ब्लैकलिस्ट से बाहर निकाला गया और करीब 55 करोड़ … Read More

निरसा नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट

धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

धनबाद के निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग और मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि दसवीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र को पांच सीनियर छात्रों और एक बैचमेट ने पैसों के विवाद में छात्रावास से उठाकर बंधक बना लिया. करीब साढ़े तीन घंटे तक उसकी बेल्ट से पिटाई की गई, जबरन पुशअप्स कराए गए और जख्मों पर नमक रगड़ दिया गया. आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और उसे अपने ग्रुप में वायरल कर दिया. पीड़ित छात्र बरवाअड्डा के नगरकियारी का रहने वाला है. उसने इसी साल जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला … Read More

78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

मुस्कान चौधरी  आज अगर देश की लाखों बेटियां IAS-IPS बनने का सपना देख रही हैं और उसे पूरा भी कर रही हैं, तो इसकी नींव आज से 78 साल पहले, 17 जुलाई 1948 को रखी गई थी. इसी दिन स्वतंत्र भारत ने महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) समेत अन्य सिविल सेवाओं में शामिल होने का अधिकार दिया. यह सिर्फ एक सरकारी फैसला नहीं था, बल्कि भारतीय महिलाओं को बराबरी का अवसर देने और उन्हें देश की प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनाने की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम था. आजादी के शुरुआती दौर में प्रशासनिक … Read More

World Snake day

विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

मुस्कान चौधरी  बारिश की एक रात, घर के आंगन में खेल रहे बच्चे के पास अचानक सांप निकल आता है. खेत में काम कर रहा किसान घास के बीच पैर रखते ही सांप के डसने का शिकार हो जाता है. ऐसे ही कई हादसे हर मानसून में झारखंड के गांवों और शहरों से सामने आते हैं. डर और घबराहट में कई लोग पहले झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं, जबकि डॉक्टर कहते हैं कि समय पर अस्पताल पहुंच जाएं तो ज्यादातर मरीजों की जान बचाई जा सकती है. झारखंड में पिछले कुछ वर्षों में हजारों लोग सांप के काटने का शिकार … Read More

JPSC

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

सरकारी नौकरी का सपना लेकर सालों तक पढ़ाई करने वाले हजारों युवा हर भर्ती परीक्षा से बड़ी उम्मीदें जोड़ते हैं. लेकिन जब परीक्षा के नतीजों पर ही सवाल उठने लगें, तो सबसे बड़ा झटका उन्हीं युवाओं को लगता है. झारखंड में 14वीं JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम को लेकर उठे विवाद के बीच अब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भी खुलकर मैदान में उतर आया है. संगठन ने ऐलान किया है कि JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, रोजगार, नियोजन नियमावली और लंबित भर्तियों जैसे मुद्दों को लेकर पूरे राज्य में जनजागरण अभियान और आंदोलन चलाया जाएगा. रांची स्थित … Read More

ALIFA

महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस, ALIFA बोला- अब और इंतजार नहीं

देश की आधी आबादी पिछले चार दशक से संसद और विधानसभाओं में बराबर की हिस्सेदारी का इंतजार कर रही है. कानून भी बन गया, लेकिन आज तक महिलाओं को उसका फायदा नहीं मिल सका है. अब इसी मुद्दे पर महिला संगठनों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है. उनका कहना है कि महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन की शर्तों में उलझाने के बजाय तुरंत लागू किया जाए, ताकि लाखों महिलाओं को राजनीति में बराबरी का मौका मिल सके. संसद के मानसून सत्र से पहले इस मांग को लेकर देशभर में अभियान तेज हो गया है. मानसून सत्र से … Read More

IIM

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची में पावर सेक्टर के अधिकारियों की नेतृत्व क्षमता और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट स्किल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) की शुरुआत हुई. यह कार्यक्रम खास तौर पर Patratu Vidyut Utpadan Nigam Limited (PVUNL) और NTPC के अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया है. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ. इस मौके पर IIM रांची के डायरेक्टर प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव, PVUNL के चेयरमैन एवं NTPC लिमिटेड के डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स) के. षणमुगा सुंदरम, PVUNL पतरातु के CEO अशोक कुमार सहगल, AGM (HR) जियाउर रहमान, एग्जीक्यूटिव एजुकेशन … Read More

रथयात्रा

जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

जगन्नाथपुर रथयात्रा और मेले को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग और मौसीबाड़ी परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से किसी तरह का समझौता नहीं होगा. सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और तय समय से पहले सभी तैयारियां पूरी कर लें. निरीक्षण के दौरान  एसएसपी राकेश रंजन, एसपी  (नगर) पारस राणा, सदर एसडीओ कुमार रजत, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) धनंजय, हटिया डीएसपी नीरज कुमार, संबंधित थाना प्रभारी और … Read More

दुमका पुलिस

दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

दुमका पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी पुलिस की गाड़ी देखते ही मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया. आरोपियों के पास से अलग-अलग मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई है. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दुमका के एसपी को 14 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:10 बजे सूचना मिली कि जरमुंडी अनुमंडल के हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित पगवारा पहाड़ के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More