AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
CRPF

1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

मुस्कान चौधरी  कल्पना कीजिए… रात के दो बजे हैं. पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है. घने जंगलों में हर कदम पर खतरा है. कहीं गोलियों की आवाज गूंज रही है, तो कहीं बारूदी सुरंग का डर है. देश के किसी कोने में हजारों श्रद्धालु सुरक्षित अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं. कहीं चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं, तो कहीं बाढ़ में फंसे लोगों को बचाया जा रहा है. इन तमाम परिस्थितियों में एक चीज हमेशा समान होती है. सबसे आगे खड़ी होती है एक वर्दी, जिस पर लिखा होता है CRPF. इन जवानों के लिए ड्यूटी … Read More

डूरंड कप

खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

मुस्कान चौधरी एक तरफ हजारों दर्शकों से भरा स्टेडियम, करोड़ों रुपये की टीमें, देश-विदेश के स्टार खिलाड़ी और चमचमाती ट्रॉफियां. दूसरी तरफ गांव का कच्चा मैदान, चारों ओर खड़े ग्रामीण, ढोल-नगाड़ों की आवाज और इनाम में एक खस्सी (बकरा). पहली नजर में ये दोनों दुनिया बिल्कुल अलग लगती हैं, लेकिन दोनों को जोड़ता है सिर्फ एक नाम, फुटबॉल. झारखंड के गांवों में आज भी फुटबॉल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि परंपरा, पहचान और भाईचारे का उत्सव है. यहां जब कोई टीम खस्सी कप जीतती है, तो उसे सिर्फ बकरा नहीं मिलता, बल्कि पूरे गांव का सम्मान भी मिलता है. यही वजह … Read More

Kargil Vijay Diwas

टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

मुस्कान चौधरी “मैं जल्दी लौटूंगा…”“बच्चों और परिवार का ध्यान रखना…”“दुश्मन पर तिरंगा लहराकर आऊंगा या फिर उसी में लिपटकर…” ये सिर्फ कुछ वाक्य नहीं हैं. ये उन भारतीय सैनिकों के आखिरी शब्द हैं, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. किसी ने बीमार पत्नी को छोड़कर रणभूमि का रास्ता चुना, किसी ने जन्मदिन पर परिवार को जीत का भरोसा दिया, तो कोई दुश्मन का बंकर फतह करने के बाद भी साथियों की मदद के लिए दोबारा मौत के मुंह में उतर गया. कारगिल की लड़ाई दुनिया के सबसे कठिन युद्धों में … Read More

Dr. A.P.J. Abdul Kalam

25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

मुस्कान चौधरी  “सपने वो नहीं होते जो आप सोते समय देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते.” यह सिर्फ एक प्रेरणादायक वाक्य नहीं था. यह डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पूरी जिंदगी का दर्शन था. उन्होंने जो कहा, उसे खुद जीकर भी दिखाया. शायद यही वजह थी कि 25 जुलाई 2002 को जब उन्होंने भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, तब देश ने सिर्फ एक नए राष्ट्रपति का स्वागत नहीं किया. देश ने पहली बार राष्ट्रपति भवन में एक ऐसे शख्स को प्रवेश करते देखा, जिसकी पहचान राजनीति नहीं, बल्कि विज्ञान, सादगी, ईमानदारी … Read More

एंबुलेंस

झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

झारखंड में बीमार या घायल मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था अब पहले से बेहतर होने वाली है. राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 720 नई एंबुलेंस खरीदने का फैसला किया है. शुक्रवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी. बैठक की अध्यक्षता विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की. उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि एक महीने के भीतर टेंडर की पूरी प्रक्रिया खत्म कर ली जाए, ताकि जल्द से जल्द नई एंबुलेंस सड़कों पर उतर सकें. कौन-कौन सी … Read More

Income Tax

इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

मुस्कान चौधरी हर महीने की सैलरी आते ही लाखों नौकरीपेशा लोग सबसे पहले अपनी टैक्स स्लिप देखते हैं. कारोबारी अपने खातों का हिसाब लगाते हैं, पेशेवर लोग ITR भरने की तैयारी करते हैं और कई लोग आखिरी तारीख से पहले रिटर्न फाइल करने की भागदौड़ में जुट जाते हैं. आज इनकम टैक्स हमारी रोजमर्रा की आर्थिक जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस आयकर को आज हर कमाने वाला भारतीय किसी न किसी रूप में जानता है, उसकी शुरुआत आज से 169 साल पहले एक मजबूरी में हुई थी. न देश आजाद था, न … Read More

दक्षिण छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता

दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

Ranchi : कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन में मंगलवार से दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई. तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीजी मनोज कौशिक ने गुब्बारे उड़ाकर किया. प्रतियोगिता 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगी, जिसमें दक्षिण छोटानागपुर के पांच जिलों रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं. कई खेलों में दिखेगा पुलिसकर्मियों का दम प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स समेत कई खेलों का आयोजन किया जाएगा. सभी जिलों की टीमें लगभग हर खेल में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं. तीन … Read More

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल

कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

मुस्कान चौधरी भारत में लंबे समय तक राष्ट्रपति पद पर सिर्फ पुरुष ही पहुंचे. फिर साल 2007 में एक ऐसा नाम सामने आया, जिसने यह परंपरा बदल दी. हैरानी की बात यह थी कि जब राष्ट्रपति पद के लिए देश के कई बड़े और चर्चित नेताओं के नाम चल रहे थे, तब अचानक एक महिला नेता पर सबकी सहमति बन गई. यह नाम था प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का. महाराष्ट्र के जलगांव से निकलकर राजनीति की सीढ़ियां चढ़ने वाली प्रतिभा पाटिल ने कभी खुद को सुर्खियों में रखने की राजनीति नहीं की. समाज सेवा, सादगी और लंबे राजनीतिक अनुभव के … Read More

Banks

आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

मुस्कान चौधरी  क्या बैंक और आम आदमी में कोई रिश्ता है. क्या इन दोनों को रिश्तों के नजरिये से देखा भी जा सकता है? एक बार कोशिश कर के देखते हैं न. दोनों में से एक भी अगल चलायमान है, यह रिश्ता उस अंत तक निभता है. मतलब, बैंक और उसके खाताधारक, अंतिम सांस तक एक दूसरे के लिए बने और बंधे होते हैं. आज की तारीख यानी 19 जुलाई को भारतीय बैंकों के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव नहीं, महत्वपूर्ण मोड़ समझिये. कुछ उलझा हुआ सा लगा? ठीक है, इसे साधारण तरीके से समझते हैं… क्यों लिया गया राष्ट्रीयकरण … Read More

Irfan Ansari

झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

बीते गुरूवार युवा नेता और विधायक जयराम महतो ने नई दिल्ली जाकर सोनम वांगचुग का समर्थन किया था. उनकी पहल को आगे बढ़ाते हुए अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी सोनम का समर्थन किया है. अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा, वांगचुग का अनशन राष्ट्र से जुड़ा है. देशवासियों और युवाओं के हित में उन्होंने अनशन किया है. इस तरह का अनशन गांधी जी अंग्रेजों के खिलाफ किया करते थे. यही गांधीगिरी को वांगचुग ने अपनाया है. उन्होंने लिखा, लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं होती, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा होती है. जब कोई व्यक्ति यह कहता … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More