Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
    झारखंड

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रथयात्रा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जगन्नाथपुर रथयात्रा और मेले को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग और मौसीबाड़ी परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से किसी तरह का समझौता नहीं होगा. सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और तय समय से पहले सभी तैयारियां पूरी कर लें.

    निरीक्षण के दौरान  एसएसपी राकेश रंजन, एसपी  (नगर) पारस राणा, सदर एसडीओ कुमार रजत, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) धनंजय, हटिया डीएसपी नीरज कुमार, संबंधित थाना प्रभारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

    रथयात्रा मार्ग पूरी तरह साफ और समतल रखने के निर्देश

    निरीक्षण के दौरान डीसी ने पूरे रथयात्रा मार्ग का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रास्ते में कहीं भी कंकड़, गड्ढे या किसी तरह की रुकावट नहीं रहनी चाहिए. रथ के संचालन और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए पूरे मार्ग का समतलीकरण कराया जाए और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए. उन्होंने कहा कि रथयात्रा के दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए रास्ता पूरी तरह सुरक्षित और सुगम होना चाहिए.

    डीसी ने रथयात्रा मार्ग पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को तुरंत हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान पूरा रूट अतिक्रमण मुक्त रहना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो. उन्होंने सभी विभागों से बेहतर समन्वय बनाकर काम करने की अपील भी की.

    बिजली के तार हटाने और प्लास्टिक मुक्त आयोजन पर जोर

    निरीक्षण के दौरान डीसी की नजर रथयात्रा मार्ग के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों पर भी गई. उन्होंने बिजली विभाग को निर्देश दिया कि जहां जरूरत हो वहां तारों को हटाया जाए या फिर सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि रथ के गुजरने में कोई बाधा न आए. साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की कि मंदिर परिसर और मेले में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और आयोजन को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

    डीसी ने मौसीबाड़ी परिसर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को टेंट व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया. उनका कहना था कि श्रद्धालुओं को पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय रहते उपलब्ध करा दी जाएं, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े.

    एसएसपी बोले- सभी वॉच टावर रहें पूरी तरह फंक्शनल

    निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि रथयात्रा मार्ग पर बनाए गए सभी पुलिस वॉच टावर पूरी तरह कार्यशील रहें और हर वॉच टावर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए. इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सड़क के डिवाइडर पर किसी भी तरह की दुकान न लगने दी जाए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण में किसी तरह की बाधा न आए.

    जिला प्रशासन का कहना है कि इस बार भी जगन्नाथपुर रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. इसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और अन्य सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हो सकें.

    Also Read : दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
    Next Article प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    Related Posts

    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    क्राइम

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    July 14, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.