Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
    क्राइम

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 14, 2026Updated:July 14, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुमका पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी पुलिस की गाड़ी देखते ही मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया. आरोपियों के पास से अलग-अलग मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई है. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

    दुमका के एसपी को 14 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:10 बजे सूचना मिली कि जरमुंडी अनुमंडल के हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित पगवारा पहाड़ के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं. सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

    करीब 2:20 बजे पुलिस टीम पगवारा पहाड़ पहुंची तो देखा कि झाड़ियों के पास तीन युवक बैठे हुए हैं. पुलिस वाहन को देखते ही तीनों वहां से भागने लगे. इसके बाद पुलिस जवानों ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर तीनों को पकड़ लिया.

    तीनों आरोपी हंसडीहा थाना क्षेत्र के रहने वाले

    पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मुनताज अंसारी उर्फ लखपतिया (27 वर्ष), रिजवान अंसारी (29 वर्ष) और फिरोज अंसारी उर्फ ठेपुआ (26 वर्ष) के रूप में बताई. तीनों दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिंघनी गांव के रहने वाले हैं. जब पुलिस ने उनसे भागने का कारण पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. तलाशी लेने पर उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई.

    पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से कुल 4.49 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की. इनमें मुनताज अंसारी उर्फ लखपतिया के पास से 1.91 ग्राम, रिजवान अंसारी के पास से 1.34 ग्राम और फिरोज अंसारी उर्फ ठेपुआ के पास से 1.24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई गंभीर मामले

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मुनताज अंसारी उर्फ लखपतिया का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है. उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. हाल ही में उसके खिलाफ हंसडीहा थाना और मोहनपुर थाना में भी मादक पदार्थ से जुड़े मामले दर्ज हुए थे. इसके अलावा पोड़ैयाहाट थाना में भी उस पर आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है.

    पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सिर्फ नशे के सेवन तक सीमित नहीं लग रहा है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लाते थे और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करते थे. पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

    इस छापेमारी अभियान में SDPO नवल किशोर सिंह, पुलिस निरीक्षक प्रियंका आनंद, हंसडीहा थाना प्रभारी अजित कुमार यादव, अनुसंधानकर्ता जिम्मी हांसदा, पुलिस पदाधिकारी दिलीप हांसदा समेत कई पुलिसकर्मी और रिजर्व बल के जवान शामिल थे. पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा.

    Also Read : जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत कई सामान बरामद

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत कई सामान बरामद
    Next Article जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026
    आदिवासी

    एमपीः 110 किमी दूर है अस्पताल, चार दिन में 8 बैगा आदिम जनजाति बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के कार्यक्रम पर बवाल, आज होगा भाषण

    August 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    Sports Quota: राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए नौकरी के क्या हैं विकल्प? जानें रेलवे से PSU तक

    August 29, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.