AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
जयराम महतो

जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

धनबाद : डुमरी विधायक जयराम महतो एक बार फिर विवादों में हैं. बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि 22 अगस्त की रात फोन पर बातचीत के दौरान जयराम महतो ने थाना प्रभारी से गाली-गलौज की और वर्दी उतरवाने की धमकी दी. इस मामले में विधायक के अलावा 10 अन्य लोगों को नामजद किया गया है. 50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. विधायक और थाना प्रभारी की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल मामले के बीच जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो … Read More

vinesh phogat

अखाड़े की चैंपियन से आंदोलन की आवाज तक, विनेश फोगाट का सफर क्यों है खास… जानें पूरी कहानी

हरियाणा के बलाली गांव की उस लड़की ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उसका नाम दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर लिया जाएगा. बचपन में पिता का साया सिर से उठ गया, लेकिन मां और परिवार ने उसे कमजोर नहीं पड़ने दिया. अखाड़े में समाज की बंदिशों से लड़ते हुए विनेश ने कुश्ती को अपना रास्ता बनाया. रियो में चोट ने उनका सपना तोड़ा, लेकिन उन्होंने वापसी की. पेरिस में पदक हाथ से निकल गया, लेकिन उनकी कहानी वहीं खत्म नहीं हुई. आज विनेश फोगाट की पहचान सिर्फ एक पहलवान की नहीं है. वह एक ऐसी … Read More

amit shah

6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

सिलीगुड़ी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 22 अगस्त को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने पूर्वी सीमा की सुरक्षा, सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा और घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त रुख दिखाया. शाह ने कहा कि हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को अगले छह महीने के भीतर नागरिकता दी जाएगी, जबकि घुसपैठियों को बंगाल से बाहर भेजा जाएगा. गृह मंत्री ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब केंद्र सरकार का फोकस पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को जोड़ने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा … Read More

Dr. Rajan Singh

नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में गुरुवार को हुए एक कार्यक्रम के वीडियो वायरल होने के बाद डॉ. राजन सिंह का नाम अचानक चर्चा में आ गया है. इस आयोजन का नेतृत्व बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर वैभवी महाराज ने किया. कार्यक्रम में किन्नर समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट के सामने आरती की और ‘मोदी चालीसा’ का पाठ किया. कार्यक्रम में ‘जय-जय मोदी’ और ‘हर-हर मोदी’ जैसे नारे भी लगाए गए. आयोजन का एक और बड़ा ऐलान पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित भव्य मंदिर बनाने का … Read More

लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

हजारीबाग : छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में शनिवार को मौन जुलूस निकाला जाएगा. यह जुलूस शाम 5 बजे गांधी मैदान से शुरू होगा. इसमें छात्रों, युवाओं और आम लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है. आयोजकों का कहना है कि रांची, हजारीबाग और गिरिडीह में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में यह जुलूस निकाला जा रहा है. पोस्टर में लाठीचार्ज की घटना को लेकर विरोध जताते हुए इसे छात्रों के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया गया है. जुलूस को लेकर जारी पोस्टर में छात्रों, युवाओं और आम … Read More

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय

कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

रांची : झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाने और छात्रों को राजनीतिक लड़ाई का मोहरा बनाने का आरोप लगाया है. बाबूलाल मरांडी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को छात्रों की चिंता है तो उनके मुद्दों का समाधान तलाशे, न कि उन्हें आंदोलन और टकराव की ओर धकेले. विनोद पांडेय ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को राजनीतिक लड़ाई का हिस्सा बनाना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने बाबूलाल मरांडी से सवाल किया कि छात्रों के बीच जाकर राजनीतिक नारेबाजी करने से उनके रोजगार और शिक्षा … Read More

हरिशंकर परसाई

हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

आप कोई मजेदार किस्सा पढ़ रहे हैं. चेहरे पर मुस्कान है. बात बिल्कुल सहज लग रही है. लेकिन कुछ पंक्तियां आगे बढ़ते ही अचानक लगता है कि लेखक मजाक नहीं कर रहा. वह तो हमारे ही समाज की तस्वीर सामने रख रहा है. और सबसे ज्यादा चुभने वाली बात यह होती है कि उस तस्वीर में कहीं न कहीं हम खुद भी दिखाई दे रहे हैं. हरिशंकर परसाई की कलम का जादू कुछ ऐसा ही था. वह हंसाते थे, लेकिन उनकी हंसी का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं था. वह हंसी के रास्ते ऐसी जगह पहुंचते थे, जहां पाठक को व्यवस्था, … Read More

उप-समिति के सदस्य

HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

रांची : राजधानी रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी HEC को फिर से मजबूत करने की कोशिश तेज होती दिख रही है. शुक्रवार को HEC के पुनरुद्धार को लेकर गठित छह सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की. बैठक में HEC की मौजूदा स्थिति और इसे दोबारा पटरी पर लाने की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान संस्थान की वित्तीय और औद्योगिक स्थिति के साथ-साथ इसके पुनरुद्धार के लिए जरूरी कदमों पर भी विचार-विमर्श किया गया. HEC … Read More

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां

बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

एक शहनाई की आवाज जब गंगा के घाटों से उठी, तो उसने धीरे-धीरे पूरी दुनिया को हिंदुस्तान की धुन से परिचित करा दिया. सुर ऐसे कि कभी आजादी की सुबह का एहसास कराएं, तो कभी बनारस की गलियों और गंगा की लहरों की तस्वीर आंखों के सामने खींच दें. यह आवाज थी उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की. शहनाई को शास्त्रीय संगीत के बड़े मंच तक पहुंचाने वाले इस महान कलाकार की पुण्यतिथि पर देश उन्हें याद कर रहा है. लेकिन श्रद्धांजलि के बीच एक सवाल भी खड़ा है. जिस कलाकार ने अपनी कला से देश की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक … Read More

sudesh mahto

सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

रांची : AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 और JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन से जुड़ी है. राज्य गठन के समय लोगों को उम्मीद थी कि प्राकृतिक संसाधनों से उनके जीवन में बदलाव आएगा. लेकिन आज भी खनिज संपदा वाले क्षेत्रों के लोगों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है. 9D के तहत झारखंड को विशेष अनुमति देने की मांग सुदेश महतो ने कहा कि न्यायालय के आदेश के … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More