AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Rajiv gandhi

कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

एक ऐसा इंसान, जिसने कभी प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देखा. जिसकी जिंदगी राजनीति की रैलियों और भाषणों से ज्यादा विमान के कॉकपिट में गुजरती थी. जिसे उड़ान पसंद थी और सियासत से दूरी. लेकिन जिंदगी ने राजीव गांधी को बार-बार ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया, जहां निजी दुख और देश की जिम्मेदारी एक साथ सामने खड़ी थी. पहले छोटे भाई संजय गांधी की अचानक मौत हुई. फिर मां इंदिरा गांधी की हत्या ने उनकी पूरी दुनिया बदल दी. जिस बेटे ने शायद अपनी जिंदगी एक आम पायलट की तरह बिताने की सोची थी, उसे महज 40 साल की उम्र … Read More

K.raju

TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

Ranchi : झारखंड में TDPL की परीक्षाओं को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनका आभार जताया. मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस के मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे. इस दौरान नेताओं ने 17 अगस्त को हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में लिए गए छात्र हित से जुड़े फैसलों का स्वागत किया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि TDPL की ओर से आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला विद्यार्थियों … Read More

TDPL

CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को JSSC-CGL परीक्षा और उसके परिणाम को रद्द करने का ऐलान किया. प्रोजेक्ट भवन में करीब साढ़े चार घंटे चली मैराथन बैठक के बाद यह फैसला सामने आया. मुख्यमंत्री ने कहा कि TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं, उनके परिणाम और चयन प्रक्रिया भी रद्द की जाती है. JSSC-CGL के जरिए करीब 1,975 अभ्यर्थी नौकरी कर रहे थे. सीएम ने स्पष्ट किया कि TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं, उनसे जुड़े जारी परिणाम और चयनित अभ्यर्थियों से संबंधित पूरी प्रक्रिया भी रद्द मानी जाएगी. इस फैसले से JSSC-CGL के जरिए नौकरी कर रहे करीब 1,975 अभ्यर्थियों का … Read More

Babulal

JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

झारखंड में JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सियासत भी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को 14वीं JPSC समेत कई परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान किया. सरकार के इस फैसले को छात्रों के आंदोलन की बड़ी जीत माना जा रहा है, लेकिन छात्र अब भी मामले की CBI जांच की मांग पर अड़े हैं. झारखंड के छात्रों को ठगने के लिए हेमंत सोरेन ने सोची-समझी साजिश के तहत कल कैबिनेट में परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब गलत ढंग से चयनित छात्र न्यायालय जाएंगे। न्यायालय … Read More

Devendra Nath Mahato

14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

रांची : झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन को सरकार के फैसले के बाद बड़ी सफलता मिली है. छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने प्रेस वार्ता कर परीक्षा रद्द करने के फैसले को छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत बताया. हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है. उनके मुताबिक, यह संघर्ष का पहला चरण था. अब दूसरे चरण में परीक्षा और भर्ती व्यवस्था में स्थायी सुधार की लड़ाई लड़ी जाएगी. देवेंद्र महतो ने कहा कि छात्रों की मांग सिर्फ परीक्षाएं रद्द कराने तक सीमित नहीं है. असली मकसद ऐसी व्यवस्था बनाना … Read More

देवेंद्र महतो

JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद 14 परीक्षाओं के रद्द होने को आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो ने पहली बड़ी जीत बताया है. सदर अस्पताल से डिस्चार्ज की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान का पहला चरण सफल रहा है, लेकिन असली लड़ाई अभी बाकी है. अब आंदोलन का अगला फोकस सिर्फ परीक्षाएं रद्द कराने पर नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाने पर होगा, जिसमें भविष्य में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली की कोई गुंजाइश न रहे. उन्होंने कहा कि सरकार से अब उन्हें एक ऐसी व्यवस्था की … Read More

प्रदीप कुमार वर्मा

झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो मंच पर कम और संगठन के भीतर ज्यादा दिखाई देते हैं. प्रदीप कुमार वर्मा भी ऐसे ही नेताओं में गिने जाते हैं. छात्र जीवन से शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर आरएसएस के संगठनात्मक काम से होते हुए बीजेपी की झारखंड इकाई तक पहुंचा. प्रदेश सचिव, उपाध्यक्ष और महामंत्री जैसी जिम्मेदारियां संभालते हुए उन्होंने धीरे-धीरे पार्टी के भीतर अपनी अलग पहचान बनाई. चुनावों में रणनीति बनाने से लेकर कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बैठाने तक, संगठन के छोटे से छोटे काम में सक्रिय रहने ने उन्हें बीजेपी के भरोसेमंद संगठनकर्ताओं में जगह दिलाई. अब … Read More

सुभाष चन्द्र बोस

इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा…” यह सिर्फ एक नारा नहीं था. यह उस दौर की आवाज थी, जब भारत की आजादी की लड़ाई कई रास्तों से आगे बढ़ रही थी. गांधी सत्याग्रह और अहिंसा के जरिए अंग्रेजों को चुनौती दे रहे थे, तो भगत सिंह और उनके साथी क्रांतिकारी रास्ते से ब्रिटिश साम्राज्य को ललकार रहे थे. इसी दौर में सुभाष चंद्र बोस अपनी अलग राजनीतिक राह बना रहे थे. रास्ता अलग था, लेकिन मंजिल एक थी- पूर्ण स्वतंत्रता. सुभाष की कहानी को सिर्फ जन्म, पढ़ाई, कांग्रेस, आजाद हिंद फौज और मृत्यु की तारीखों में बांटकर नहीं … Read More

Braj Kumar Ram

Breaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल

रांची : जेपीएससी-जेएसएससी प्रकरण में सीआईडी की टीम ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की. सीआईडी की टीम ने जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य के पीए ब्रज कुमार राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इससे पूर्व सीआईडी की टीम ने ब्रजराम को न्यायालय के समक्ष पेश किया. जिसके बाद उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेजा गया.     Also Read : Breaking : छात्रों से वार्ता से पहले CM हेमंत सोरेन की मंत्रियों संग बैठक, शाम 4:30 बजे होगा मंथन

एल ख्यांगते

Joharlive Breaking : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से सीआईडी ने की 48 घंटे तक पूछताछ

जोहार लाइव ब्यूरो जेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन परीक्षाओं में धांधली से जुड़े केस में सीआईडी की टीम ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से 48 घंटे तक पूछताछ की. सीआईडी ने इन्हें 15 अगस्त को पूछताछ के लिए डिमांड पर लिया था. पूछताछ पूरी होने के बाद सोमवार को सीआईडी ने उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया और वापस न्याय कियासत में जेल भेज दिया. पूछताछ में शामिल सूत्रों के अनुसार पूर्व अध्यक्ष पूरे मामले में गहराई से पूछताछ की गई है. पूर्व में श्वेता गुप्ता के द्वारा दिए गए बयान, अभय तिवारी के बयान और रामबीर सिंह सिंह के … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More