AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Doordarshan

दूरदर्शन : जब एक छोटी सी स्क्रीन के सामने पूरा भारत ठहर जाता था

एक ऐसा दौर जब घर में टीवी होना ही बड़ी बात थी. चैनल सिर्फ एक था और रिमोट पर बटन भी गिने-चुने. कार्यक्रम अपनी मर्जी से नहीं, तय समय पर आते थे और उन्हें देखने के लिए पूरा परिवार टीवी के सामने बैठता था. रविवार की सुबह हो या शाम की खबर, स्क्रीन पर दूरदर्शन का लोगो आते ही घर का माहौल बदल जाता था. आज जब मोबाइल की एक स्क्रीन पर दुनिया भर के चैनल और हजारों वीडियो मौजूद हैं, उस दौर को याद करना किसी पुराने एलबम के पन्ने पलटने जैसा है. लेकिन यह सिर्फ नॉस्टैल्जिया की कहानी … Read More

पितृपक्ष मेला

क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

पितृपक्ष मेला 2026 में गया जाकर पिंडदान करने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बिहार पर्यटन विभाग ने खास पैकेज जारी किए हैं. 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक गयाजी में होने वाले पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं को पिंडदान, पूजा सामग्री, पंडा-पुजारी की सेवा, आने-जाने की सुविधा, होटल और भोजन जैसी सुविधाएं एक ही पैकेज में मिलेंगी. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से कुल पांच तरह के पिंडदान और पर्यटन पैकेज जारी किए गए हैं. श्रद्धालु अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से एक दिन या एक रात-दो दिन वाले पैकेज चुन सकते हैं. इसके … Read More

हिंदी दिवस

सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

रांची : हिंदी दिवस के मौके पर सोमवार को एटीआई सभागार में व्याख्यान और काव्यपाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से किया गया. इसमें साहित्यकारों, अधिकारियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में विभागीय सचिव प्रवीण टोप्पो ने कहा कि सुशासन की पहचान सिर्फ सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि इस बात से भी होती है कि आम लोगों तक सरकार की बात कितनी आसानी से पहुंचती है. उन्होंने कहा कि सरल हिंदी, आसान प्रक्रियाएं और पारदर्शी व्यवस्था सुशासन की बुनियाद हैं. सरकारी भाषा आसान हो, ताकि लोगों को परेशानी न हो … Read More

police

रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

रांची : राजधानी में बीते देर रात रांची पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पूर्व रोक लिया है. इस घटना में पुलिस ने 4 आरोपियों को भी दबोचा है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन की सूझबूझ से घटना में संलिप्त सभी आरोपी पकड़े गए. पूरा मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू इलाके का है. रविवार देर रात हथियार के बल पर अगवा किए गए एक युवक को रांची पुलिस ने महज 120 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस के पहुंचने के बाद जो स्थिति सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया. आरोप है कि अपहरणकर्ताओं … Read More

crime

पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

रांची : होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में रविवार दोपहर पत्नी की हत्या के आरोप में बंद एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. कैदी शौचालय के पीछे पेड़ पर चढ़कर गमछे से फंदा बनाकर झूल गया. इसी दौरान डाली से तेज आवाज आने पर वहां तैनात सिपाहियों की नजर उस पर पड़ गई. सिपाहियों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और जेल अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर उसे ऑक्सीजन लगाकर आनन-फानन में RIMS भेजा गया. कैदी की पहचान रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड़ निवासी 37 वर्षीय रंथु महतो के रूप में हुई है. वह पत्नी … Read More

हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

“झारखंड के सुदूरवर्ती और आदिवासी बहुल गांवों तक गंभीर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. राज्य के प्रत्येक जिले में आईसीयू की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेली-मेडिसिन और आधुनिक तकनीक के उपयोग से गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.” यह बातें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को रांची में आयोजित 14वें ईस्ट जोन क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में कहीं. रांची क्रिटिकल केयर सोसाइटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन 11 … Read More

JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

एक तरफ JPSC-JSSC परीक्षा और नियुक्तियों से जुड़ा विवाद CID जांच के दायरे में है, तो दूसरी तरफ इसी विवाद का असर सोशल मीडिया तक पहुंच गया है. JSSC-CGL के चयनित अभ्यर्थियों का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद भी उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग, बदनामी और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर महिला चयनित अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि उनकी तस्वीरों और नाम के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उन्हें अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. कोर्ट के आदेश के बाद जेएसएससी-सीजीएल के चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी तो मिल … Read More

feroz gandhi

जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

जिस शख्स का रिश्ता देश के सबसे ताकतवर राजनीतिक परिवार से था, उसी ने संसद में अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया. जिस सरकार के मुखिया उनके ससुर जवाहरलाल नेहरू थे, उसी सरकार के फैसलों पर फिरोज गांधी ने सवाल उठाए. बड़े कारोबारी घरानों के खिलाफ आवाज उठाई, वित्तीय गड़बड़ियों को संसद तक पहुंचाया और ऐसा दबाव बनाया कि एक केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा तक देना पड़ा. नाम था फिरोज जहांगीर गांधी. आज फिरोज गांधी का नाम आते ही सबसे पहले इंदिरा गांधी के पति और राजीव गांधी के पिता की पहचान सामने आती है. लेकिन उनकी … Read More

Supreme Court

शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

जोहार लाइव ब्यूरो सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) की धारा 69 के तहत दर्ज एक एफआईआर को रद्द कर दिया. यह धारा धोखे के जरिए सहमति हासिल कर यौन संबंध बनाने को अपराध मानती है, जिसमें शादी का झूठा वादा भी शामिल है. कोर्ट ने पाया कि शिकायत में ही दोनों के बीच सहमति से बने संबंधों का जिक्र था और धोखे से संबंध बनाने के लिए उकसाने की बात सामने नहीं आती थी. कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपी की मां की सहमति नहीं मिलने के कारण शादी से इनकार करना अपने … Read More

CMPFO

CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

जोहार लाइव ब्यूरो कोयला खदान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) में वर्ष 2016 के दौरान कथित फर्जी पेंशन दावों के जरिए करोड़ों रुपये के भुगतान के मामले में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), धनबाद ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राथमिकी में CMPFO के चार अधिकारियों के अलावा अन्य अज्ञात अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है. सीबीआई द्वारा दर्ज केस मुताबिक मामले की शिकायत CMPFO, धनबाद के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) ने की थी.CVO की शिकायत में CMPFO के तत्कालीन अधिकारियों पर रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी कर फर्जी पेंशन दावों को मंजूरी देने का आरोप लगाया … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More